1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के वीडियो फिटनेस अभियान को मिली शानदार प्रतिक्रिया

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के वीडियो फिटनेस अभियान को मिली शानदार प्रतिक्रिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 28, 2020 04:59 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 04:59 pm IST

दो अप्रैल को शुरू किये गये इस अभियान का नाम ‘फिट विद इंडियन फुटबॉल’ है। इसके तहत अपलोड किये गये सभी वीडियो को कुल मिलाकर अब तब 4,31,000 बार देखा जा चुका है। 

Video fitness campaign of All India Football Federation received excellent response- India TV Hindi
Video fitness campaign of All India Football Federation received excellent response Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच जारी हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के फिटनेस वीडियो को शानदार प्रतिक्रिया मिली है जिसे चार सप्ताह से भी कम समय में चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दो अप्रैल को शुरू किये गये इस अभियान का नाम ‘फिट विद इंडियन फुटबॉल’ है। इसके तहत अपलोड किये गये सभी वीडियो को कुल मिलाकर अब तब 4,31,000 बार देखा जा चुका है। हर वीडियो को औसतन 86,400 बार देखा गया है। 

एआईएफएफ की विज्ञप्ति के मुताबिक सोशल मीडिया पर 15 लाख से अधिक बार इसके बारे में चर्चा हुई है। देश भर से हर आयु वर्ग के पुरुष और महिला इससे जुड़े है। 

इस अभियान में बाईचुंग भूटिया, सुनील छेत्री, गुरप्रीत सिंह संधू, संदेश झिंगन, आशालता देवी, अदिति चौहान और जेजे लालपेखलुआ सहित अन्य फुटबॉल खिलाड़ी जुड़े है। 

ये भी पढ़ें - लिवरपूल के पूर्व स्ट्राइकर माइकल रॉबिन्सन का 61 साल की उम्र में निधन

इस अभियान के जरिये प्रशंसकों को समझाया जा रहा है कि घर में रहते हुए फुटबाल के जरिये खुद को फिट कैसे रखा जा सकता है। इसके तहत प्रशंसकों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल