1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISSF वर्ल्ड कप : विजयवीर और तेजस्विनी ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में जीता गोल्ड

ISSF वर्ल्ड कप : विजयवीर और तेजस्विनी ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में जीता गोल्ड

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2021 03:39 pm IST,  Updated : Mar 27, 2021 03:39 pm IST

भारत के विजयवीर सिद्धू और तेजस्विनी ने आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व कप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम में शनिवार को स्वर्ण पदक हासिल किया। 

ISSF वर्ल्ड कप : विजयवीर...- India TV Hindi
ISSF वर्ल्ड कप : विजयवीर और तेजस्विनी ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में जीता गोल्ड  Image Source : GETTY

नई दिल्ली। भारत के विजयवीर सिद्धू और तेजस्विनी ने आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व कप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम में शनिवार को स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक मुकाबला दो भारतीय जोड़ियों के बीच था जहां विजयवीर और तेजस्विनी की जोड़ी ने गुरप्रित सिंह और अभिदन्या अशोक पाटिल की मिश्रित जोड़ी को यहां डा.कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में 9-1 से हराया।

क्वालीफिकेशन दो में गुरप्रीत और पाटिल की मिश्रित जोड़ी 370 अंक के साथ शीर्ष पर थी जबकि 16 साल की तेजस्विनी और 18 साल के वजयवीर की जोड़ी 368 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर थी। इससे पहले शुक्रवार को विजयवीर ने अनीश भानवाला और गुरप्रीत जैसे भारतीय निशानेबाजों को पछाड़ कर 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत रजत पदक जीता था। भारतीय टीम 13 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक लेकर साथ कुल 27 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल