1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विनेश फोगाट लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉडर्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय बनीं

विनेश फोगाट लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉडर्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय बनीं

 Reported By: IANS
 Published : Jan 17, 2019 09:06 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 09:08 pm IST

विनेश को महान गोल्फर टाइगर वुड्स के साथ 'वर्ल्ड कमबैक ऑफ द इयर' कटेगरी में नामांकित किया गया है।

विनेश फोगाट - India TV Hindi
विनेश फोगाट  Image Source : TWITTER

मोनाको (फ्रांस): भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोटर्स अवॉर्डस के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। विनेश को महान गोल्फर टाइगर वुड्स के साथ 'वर्ल्ड कमबैक ऑफ द इयर' कटेगरी में नामांकित किया गया है। भारत की 24 साल के खिलाड़ी विनेश ने 2018 एशियाई खेलों और 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 

इससे पहले, 2004 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के साथ लॉरियस स्पोटर्स फॉर गुड अवॉर्ड साझा किया था। दोनों टीमों को दोनों देशों के बीच जारी राजनीतिक तनाव के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए यह अवॉर्ड दिया गया था। भारत के स्पोर्ट्स एनजीओ मैजिक बस को भी 2014 में यह अवॉर्ड दिया गया था। 

विनेश और वुड्स के अलावा 'वर्ल्ड कमबैक ऑफ द इयर' कटेगरी में जापान के यूजूरू हानयू, कनाडा के मार्क मैकमोरिस, नीदरलैंड्स की बिबियन मेंटल स्पी और अमेरिका की लिंड्से वोन में नामांकित किया गया है। 

'लॉरियस वर्ल्ड स्पोटर्समैन ऑफ द इयर' अवॉर्ड के लिए वर्ल्ड नबंर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक, इंग्लैंड के एफ-1 रेसर लुइस हेमिल्टन, फ्रांस के फुटबाल स्टार कीलियन एम्बाप्पे और क्रोएशिया के फुटबाल खिलाड़ी लुका मॉड्रिच को नामांकित किया गया है जबकि 'लॉरियस वर्ल्ड स्पोटर्सवुमन ऑफ द इयर' के लिए अमेरिका की जिमनास्ट सिमोन बाइल्स, रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप और जर्मन की एंजेलिक केर्बर जैसी खिलाड़यों को नामांकित किया गया है। 

पिछले वर्ष रूस में फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाली फ्रांस की टीम को 'लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द इयर' के लिए नामांकित किया गया है। 

विजेताओं की घोषणा 18 फरवरी को यहां होने वाले लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्डस समारोह में की जाएगी। विजेता का चुनाव लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी के 66 सदस्य करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल