1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विनेश, साक्षी ने ओलंपिक कोटा हासिल किया

विनेश, साक्षी ने ओलंपिक कोटा हासिल किया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 07, 2016 07:56 pm IST,  Updated : May 07, 2016 07:56 pm IST

भारत की स्टार पहलवानों विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने दूसरे विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में अपने देश के लिए शनिवार को ओलंपिक कोटा हासिल किए।

world olympics- India TV Hindi
world olympics

इस्तांबुल: भारत की स्टार पहलवानों विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने दूसरे विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में अपने देश के लिए शनिवार को ओलंपिक कोटा हासिल किए। विनेश और साक्षी ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रमश: महिला 48 किग्रा और 58 किग्रा के फाइनल में जगह बनाकर रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

यहां चल रही प्रतियोगिता ओलंपिक के लिए अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है और प्रत्येक भार वर्ग में शीर्ष दो पहलवानों को ही ओलंपिक कोटा मिलेगा। आज के दो कोटा के साथ भारत ने कुश्ती में छह ओलंपिक कोटा हासिल कर लिए हैं। विनेश का यह प्रदर्शन इसलिए भी शानदार है क्योंकि मंगोलिया में पिछले क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में उन्हें 400 ग्राम वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित किया गया था।

विनेश को इसके बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था और उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ को इस टूर्नामेंट से ओलंपिक कोटा हासिल करने का वादा किया था जिसे उन्होंने पूरा किया। आज विनेश के लिए शुरूआती दौर आसान रहे। उन्होंने क्वालीफिकेशन बाउट में उक्रेन की नतालया पुल्कोवस्का को 10-0 से हराने के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की जूली मार्टिन सबाती को 11-0 से शिकस्त दी। इस भारतीय पहलवान ने क्वार्टर फाइनल में कोरिया की युमी ली को 11-1 जबकि सेमीफाइनल में तुर्की की एविन देमिरहान को 12-2 से हराकर स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल