1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो पैरालंपिक में भारत को मिला तीसरा मेडल, विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज

टोक्यो पैरालंपिक में भारत को मिला तीसरा मेडल, विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 29, 2021 06:27 pm IST,  Updated : Aug 29, 2021 06:46 pm IST

भारत के पैरा एथलीट विनोद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में पुरुषों की डिस्कस थ्रो F52 स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है।

टोक्यो पैरालंपिक में...- India TV Hindi
टोक्यो पैरालंपिक में भारत को मिला तीसरा मेडल, विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज Image Source : TWITTER

भारत के पैरा एथलीट विनोद कुमार ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालम्पिक के पुरुष डिस्कस थ्रो एफ52 इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारत ने अबतक तीन पदक अपने नाम नाम कर लिए हैं।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान विनोद ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 19.91 मीटर का थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया और देश के लिए कांस्य पदक जीता। विनोद ने अपने पांचवें प्रयास में 19.91 मीटर का थ्रो किया।

खेलों के प्रति जुनून मेजर ध्यानचंद को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि : पीएम मोदी

विनोद से पहले आज ही पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4 इवेंट में रजत और निषाद कुमार ने पुरुष ऊंची कूद टी47 इवेंट में रजत पदक जीता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर इन पैरा एथलीटों ने देश को पैरालम्पिक में तीन पदक दिलाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल