1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी और रोनाल्डो को पछाड़ वर्जिल वेन डाइक ने जीता यूएफा मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

मेसी और रोनाल्डो को पछाड़ वर्जिल वेन डाइक ने जीता यूएफा मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2019 01:09 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 01:09 pm IST

इंग्लिश क्लब लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वेन डाइक ने  महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़ 2019 यूएफा मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीत लिया है।

मेसी और रोनाल्डो को...- India TV Hindi
मेसी और रोनाल्डो को पछाड़ वर्जिल वेन डाइक ने जीता यूएफा मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

मोनाको| इंग्लिश क्लब लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वेन डाइक ने 2019 यूएफा मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीत लिया है। उन्होंने इस अवॉर्ड को जीतने के लिए महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़ा। 

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, यहां ग्रीमाल्डी फोरम में 2019-20 चैम्पियंस लीग के ड्रॉ निकाले गए जिसके बाद वेन डाइक को सम्मानित किया गया। पिछले सीजन लिवरपूल की सफलता में वेन डाइक ने एक अहम भूमिका निभाई थी।

इंग्लिश क्लब ने पिछले सीजन चैम्पियंस लीग का खिताब जीता था जबकि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में टीम 97 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर रही थी। वेन डाइक 2011 में बने इस अवॉर्ड को जीतने वाले पहले डिफेंडर हैं। मेसी और रोनाल्डो ने पिछले आठ में से पांच बार इस पुरस्कार को जीता था।

मेसी को 2018-19 सीजन में सबसे अधिक गोल करने के लिए अवॉर्ड मिला जबकि लिवरपूल के ही गोलकीपर एलिसन बेकर को गोलकीपर ऑफ द सीजन चुना गया। फ्रेंकी डी योंग को मिडफील्डर ऑफ द इयर चुना गया। ओलम्पिक ल्योंनाइस की लूसी ब्रॉन्ज को वुमेन्स प्लेयर ऑफ द इयर का पुरस्कार दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल