1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वाडा ने एथेंस की डोपिंग रोधी प्रयोगशाला को किया निलंबित

वाडा ने एथेंस की डोपिंग रोधी प्रयोगशाला को किया निलंबित

 Edited By: IANS
 Published : Aug 21, 2021 01:30 pm IST,  Updated : Aug 21, 2021 01:30 pm IST

वाडा की अनुशासन समिति द्वारा की गई सिफारिश को इसकी कार्यकारी समिति ने गुरुवार को ऑनलाइन आयोजित एक असाधारण बैठक में समर्थन दिया।

WADA, anti-doping , laboratory, Athens- India TV Hindi
WADA Image Source : TWITTER/@WADA_AMA

विश्व डोपिंग रोधी प्राधिकरण (वाडा) ने इंटरनेशनल स्टैंडर्ड फॉर लेबोरेटरीज (आईएसएल) और उससे संबंधित तकनीकी दस्तावेजों का अनुपालन नहीं करने के कारण एथेंस (ग्रीस) स्थित डोपिंग नियंत्रण प्रयोगशाला की मान्यता रद्द कर दी है। 

वाडा की अनुशासन समिति द्वारा की गई सिफारिश को इसकी कार्यकारी समिति ने गुरुवार को ऑनलाइन आयोजित एक असाधारण बैठक में समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए आईपीएल के आयोजन पर स्मृति मंधाना ने दी यह बड़ी सलाह

वाडा ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ''एथेंस प्रयोगशाला, जिसे पहले ही निलंबित कर दिया गया था, को तुरंत बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में सूचित किया गया। इस निर्णय के बाद यह प्रयोगशाला डोपिंग रोधी संगठनों के लिए डोपिंग नियंत्रण नमूनों का विश्लेषण करने के लिए अयोग्य है जो विश्व डोपिंग रोधी संहिता (कोड) के अनुरूप हैं।"

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : आईपीएल के दूसरे चरण के लिए यूएई रवाना हुई दिल्ली कैपिटल्स की टीम

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है की एथेंस प्रयोगशाला को यह भी सूचित किया गया था कि यदि प्रयोगशाला भविष्य में वाडा मान्यता प्राप्त करना चाहती है, तो यह अनुरोध कर सकती है कि वाडा पुन: मान्यता प्रक्रिया में तेजी लाए, जिसे वाडा एक्सको द्वारा आईएसएल के अनुच्छेद 4.6.6.2 के अनुसार अनुमोदित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल