1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वाल्के ने रिश्वत देने संबंधी आरोपों से इंकार किया

वाल्के ने रिश्वत देने संबंधी आरोपों से इंकार किया

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2015 05:54 pm IST,  Updated : Jun 04, 2015 05:54 pm IST

ज्यूरिख: फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के महासचिव जेरोम वाल्के ने वर्ष-2010 के विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को सौंपे जाने के लिए एक करोड़ डॉलर के भुगतान में शामिल रहने के आरोपों

वाल्के ने रिश्वत देने...- India TV Hindi
वाल्के ने रिश्वत देने संबंधी आरोपों से इंकार किया

ज्यूरिख: फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के महासचिव जेरोम वाल्के ने वर्ष-2010 के विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को सौंपे जाने के लिए एक करोड़ डॉलर के भुगतान में शामिल रहने के आरोपों से गुरुवार को इंकार किया। वेबसाइट गोल डॉट कॉम के अनुसार वाल्के ने कहा, "जिस एक करोड़ डॉलर को दिए जाने की बात की जा रही है वह फीफा के खाते से नहीं गया है। मेरे पास अदायगी से संबंधित आदेश जारी करने के अधिकार भी नहीं हैं। मुझे नहीं पता कि भ्रष्टाचार की इस कहानी में मेरा नाम किस प्रकार जोड़ दिया गया।"


फ्रांस के वाल्के ने कहा कि इस पूरे लेनदेन में उनकी कोई भूमिका नहीं है और उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा कोई कारण मौजूद नहीं है जिसके कारण वह अपना पद छोड़ दें।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते अमेरिकी जांच अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि नॉर्थ सेंट्रल अमेरिका और कैरेबियन एसोसिएशन फुटबाल (कॉनकैफ) को रिश्वत दी गई थी। अमेरिका के समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार इस पूरे लेनदेन में वाल्के और फिर जैक वार्नर ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल