1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वावरिंका ने चौथी बार जीता चेन्नई ओपन

वावरिंका ने चौथी बार जीता चेन्नई ओपन

 Written By: IANS
 Published : Jan 10, 2016 10:37 pm IST,  Updated : Jan 10, 2016 10:37 pm IST

चेन्नई: स्विस टेनिस स्टार स्टैन वावरिंका ने रविवार को एसडीटी टेनिस स्टेडियम में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को हराते हुए चेन्नई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया।इसके साथ वावरिंका ने इस 425,535 डॉलर इनामी

wawrinka- India TV Hindi
wawrinka Image Source : PTI

चेन्नई: स्विस टेनिस स्टार स्टैन वावरिंका ने रविवार को एसडीटी टेनिस स्टेडियम में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को हराते हुए चेन्नई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया।इसके साथ वावरिंका ने इस 425,535 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के 20वें संस्करण में अपने खिताब की रक्षा की। यह उनका चौथा चेन्नई ओपन खिताब है।

मौजूदा फ्रेंच ओपन विजेता वावरिंका ने एक घंटे 27 मिनट चले खिताबी मुकाबले में 19 साल के कोरिक को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया। यह विश्व के चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वावरिंका का कोरिक के खिलाफ तीसरी जीत है। दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए हैं।

वावरिंका ने इससे पहले यहां 2011, 2014 और 2015 में खिताबी जीत हासिल की थी। 2013 में वावरिंका ने फ्रांस के बेनोइट पियरे के साथ यहां युगल खिताब भी जाता था।

मैच के बाद वावरिंका ने कहा, "मैं यह मैच जीतक खुश हूं। मैं अच्छा खेला। दो सेट के मैच के बाद खिताब मेरा हुआ। यहां के दर्शक शानदार हैं। हर साल वे मुझे खुलकर समर्थन करते हैं।" पुरस्कार के तौर पर वावरिंका को 75,700 डॉलर मिले। साथ ही उन्हें 250 एटीपी रैंकिंग अंक भी मिले।

इस जीत के साथ वावरिंका ने खुद को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के लिए बखूबी तैयार कर लिया है, जो एक सप्ताह बाद मेलबर्न में ख्रेला जाएगा।

पुरुष युगल खिताब आस्ट्रेलिया के ओलीवर माराक और फ्रांस के फेब्रिस मार्टिन ने जीता। फाइनल में इन दोनों ने अमेरिका के आस्टीन क्राइजेक और फ्रांस के बोनोइट पियरे को 6-3, 7-5 से हराया। यह मैच एक घंटा नौ मिनट चला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल