1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. VIDEO: जब 130 किलो के दारा सिंह ने 200 किलो के किंग कांग को फेंका रिंग के बाहर

VIDEO: जब 130 किलो के दारा सिंह ने 200 किलो के किंग कांग को फेंका रिंग के बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 06, 2016 09:13 pm IST,  Updated : Mar 06, 2016 09:13 pm IST

रुस्तम-ए-जहां दारा सिंह को रेसलिंग के इतिहास में कई मुक़ाबलों के लिए याद किया जाता रहेगा लेकिन एक ऐसा भी मुक़ाबला था जिसने इस खेल के इतिहास में ऐसी मिसाल बना दी जो कभी भूली

dara singh and king kong- India TV Hindi
dara singh and king kong

रुस्तम-ए-जहां दारा सिंह को रेसलिंग के इतिहास में कई मुक़ाबलों के लिए याद किया जाता रहेगा लेकिन एक ऐसा भी मुक़ाबला था जिसने इस खेल के इतिहास में ऐसी मिसाल बना दी जो कभी भूली नहीं जा सकती।

50 के दशक में एक मुक़ाबले में दारा सिंह ने अपने से कहीं ज़्यादा वज़नी ऑस्ट्रेलिया के किंग कांग को पहले तो रिंग में पटखनी दी और फिर उन्हें उठाकर रिंग के बाहर ही फेंक दिया। आपको बता दें तब दारा सिंह का वज़न 130 किलो था जबकि किंग कांग 200 किलो के थे।

दारा सिंह ने पहले किंग कांग को दोनों पैरों के बीच फंसाकर मैट पर इधर से उधर पटख़नी देनी शुरु की। इस पर किंग कांग रेफडरी पर चिल्लाने लगे कि ये नियमों के ख़िलाफ़ है। लेकिन इसके पहले कि रेफ़री बीच में आकर दारा सिंह को रोक पाता, दारा सिंह ने किंग कांग को उठाकर रिंग के बाहर पेंक दिया।

ये मुक़ाबला देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। 50 के दशक में दारा सिंह और किंग कांग के अलावा फ़्लैश गार्डन का भी दबदबा हुआ करता था।

दारा सिंह का 2012 में निधन हो गया था। रेसलिंग के बाद उन्होंने कई हिंदी फ़िल्मों में भी काम किया था।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल