1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ASB क्लासिक के फाइनल में पहुंची सेरेना, खिताबी मुकाबले में जेसिका से होगा सामना

ASB क्लासिक के फाइनल में पहुंची सेरेना, खिताबी मुकाबले में जेसिका से होगा सामना

 Reported By: IANS
 Published : Jan 11, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Jan 11, 2020 01:35 pm IST

अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। 

ASB क्लासिक के फाइनल में...- India TV Hindi
ASB क्लासिक के फाइनल में पहुंची सेरेना, खिताबी मुकाबले में जेसिका से होगा सामना Image Source : GETTY IMAGES

ऑकलैंड| अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना ने हमवतन अमांडा अनिसिमोवा को 6-1, 6-1 से हरा फाइनल में जगह बनाई।

विलियम्स को यह मैच जीतने में सिर्फ 43 मिनट लगे। फाइनल में उनका सामना अमेरिका की ही जेसिका पेगुला से होगा। पेगुला ने पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 कैरोलिना वोज्नियाकी को मात दे फाइनल में प्रवेश किया है। पेगुला ने यह मैच 6-3, 4-6, 6-0 से जीता। वोज्नियाकी और विलियम्स ने हालांकि युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल