1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन : सेरेना और हालेप के बीच होगा महिला एकल वर्ग का फाइनल

विंबलडन : सेरेना और हालेप के बीच होगा महिला एकल वर्ग का फाइनल

 Reported By: IANS
 Published : Jul 11, 2019 09:04 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 09:04 pm IST

हालेप ने उन्हें 6-1, 6-3 से हराया। यह मैच एक घंटे 13 मिनट तक चला। स्वितोलिना पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। 

विंबलडन : सेरेना और हालेप के बीच होगा महिला एकल वर्ग का फाइनल - India TV Hindi
विंबलडन : सेरेना और हालेप के बीच होगा महिला एकल वर्ग का फाइनल  Image Source : GETTY

लंदन। दो पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ियों अमेरिका की सेरेना विलियम्स और रोमानिया की सिमोना हालेप के बीच साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन का महिला एकल वर्ग का फाइनल मैच खेला जाएगा। सेरेना ने सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा को मात दी तो वहीं हालेप ने यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना को हराया। 

सेरेना ने स्ट्रायकोवा को 6-1, 6-2 से मात दी। सेरेना को 11वीं बार फाइनल में पहुंचने के लिए 59 मिनट का समय लगा। हालेप पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। उनके नाम एक ग्रैंड स्लैम है जो उन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन के रूप में जीता था। 

वहीं स्वितोलिना का पहली बार विंबलडन फाइनल खेलने का सपना अधूरा रह गया। हालेप ने उन्हें 6-1, 6-3 से हराया। यह मैच एक घंटे 13 मिनट तक चला। स्वितोलिना पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। 

जीतने के बाद हालेप ने कहा, "यह बहुत शानदार अहसास है। मैं काफी उत्साहित लेकिन घबराई हुई थी। यह मेरे जीवन के सबसे सर्वश्रेष्ठ पलों में से है और मैं इसका लुत्फ उठाने की कोशिश कर रही हूं। यह इतना आसान नहीं है जितना स्कोरलाइन से दिख रहा है। हर गेम काफी गहरा गया, लेकिन मैं अपनी रणनीति से काफी खुश हूं और मैं मानसिक और शारीरिक तौर पर बेहद मजबूत महसूस कर रही हूं।"

फाइनल में हालेप का सामना अमेरिका की सेरेना विलियम्सन और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल