1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन : अंकिता रैना महिला युगल के पहले दौर से बाहर

विंबलडन : अंकिता रैना महिला युगल के पहले दौर से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2021 11:22 am IST,  Updated : Jul 02, 2021 11:22 am IST

अमेरिका की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अंकिता और डेविस को 70 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-2 से हराया।   

Wimbledon: Ankita Raina out of women's doubles first round- India TV Hindi
Wimbledon: Ankita Raina out of women's doubles first round Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। भारत की अंकिता रैना और अमेरिका की उनकी जोड़ीदार लॉरेन डेविस विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के पहले दौर में आसिया मोहम्मद और जेसिका पेगुला की अमेरिकी जोड़ी से सीधे सेटों में हार गयी। 

अमेरिका की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अंकिता और डेविस को 70 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-2 से हराया। 

अंकिता ने मिश्रित युगल में हमवतन रामकुमार रामनाथन के साथ जोड़ी बनायी है जहां उनका मुकाबला सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की हमवतन जोड़ी से होगा। 

सानिया और अमेरिका की उनकी जोड़ीदार बैथेनी माटेक सैंड्स महिला युगल के दूसरे दौर में पहुंच गयी हैं लेकिन बोपन्ना और दिविज शरण पुरुष युगल के पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाये थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल