1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन ओपन में हिस्सा लेंगी विंबलडन विजेता सिमोना हालेप

चीन ओपन में हिस्सा लेंगी विंबलडन विजेता सिमोना हालेप

 Reported By: IANS
 Published : Sep 28, 2019 06:56 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 06:56 pm IST

पूर्व नंबर-1 हालेप ने कहा, "मेरी पीठ अब ठीक है। मुझे दो दिन की छुट्टी मिली थी।

Simona Halep- India TV Hindi
Simona Halep Image Source : GETTY IMAGES

बीजिंग। दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता रोमानिया की महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने शनिवार को कहा है कि वह चीन ओपन में शिरकत करेंगी। हालेप ने हाल ही में चोट के कारण वुहान ओपन से नाम वापस से लिया था। समाचार एसेंजी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन ओपन में छठी सीड हालेप ने कहा कि जिस पीठ में चोट के कारण उन्हें वुहान ओपन से नाम वापस लेना पड़ा था वो अब ठीक है।

पूर्व नंबर-1 हालेप ने कहा, "मेरी पीठ अब ठीक है। मुझे दो दिन की छुट्टी मिली थी। मेरे विचार में मैं कल खेल सकती हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी।"

बीते शुक्रवार को अपना 28वां जन्मदिन बनाने वाली हालेप ने कहा, "इस साल मैंने अपना जन्मदिन यहां बनाया था। यह काफी विशेष था। मेरे लिए यह सप्ताह अच्छा रहा, हालांकि मैं चोटिल थी, लेकिन मैं मैच खेलने और जीत हासिल करने के लिए प्रेरित हूं।"

उन्होंने कहा, "हर साल यहां वापस आकर अच्छा लगता है। मेरे लिए यह बड़ा टूर्नामेंट है और हर किसी के लिए काफी जरूरी भी। यहां का वातावरण काफी प्रतिद्वंद्वी है। आप देख सकते हैं कि हर कोई अपना काम कर रहा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल