1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला हॉकी: कोरिया के खिलाफ भारत को मिली पहली हार

महिला हॉकी: कोरिया के खिलाफ भारत को मिली पहली हार

 Reported By: IANS
 Published : Mar 08, 2018 02:57 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 02:57 pm IST

भारतीय महिला हॉकी टीम को दक्षिण कोरियाई दौरे पर पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को खेले गए मैच में मेजबान देश ने भारत को 2-1 से मात दी।

India vs South Africa- India TV Hindi
India vs South Africa

सियोल: भारतीय महिला हॉकी टीम को दक्षिण कोरियाई दौरे पर पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को खेले गए मैच में मेजबान देश ने भारत को 2-1 से मात दी। हालांकि, इस जीत के बावजूद भारतीय टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है। इससे पहले खेले गए दो मैच भारतीय टीम ने जीते थे। 

कोरियाई टीम ने मैच की अच्छी शुरुआत की। 12वें मिनट में सियुल की चियोन पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले गोल के अवसर को भुनाते हुए मेजबान को 1-0 की बढ़त दी। 

इसके दो मिनट बाद ही युरिम ली (14वें मिनट) ने भी पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया और अपनी टीम को भारत के खिलाफ 2-0 से आगे कर दिया। 

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने खेल में वापसी की। 17वें मिनट में सियामी के फील्ड गोल के दम पर भारत ने स्कोर 1-2 किया, लेकिन यह गोल जीत के लिए पर्याप्त नहीं था। इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन दोनों ही टीमों को सफलता हासिल नहीं हुई और ऐसे में कोरिया ने 2-1 से जीत हासिल की। 

भारत और कोरिया के बीच सीरीज का चौथा मैच नौ मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे खेला जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल