1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला हॉकी : हाक्स बे कप में भारत की पहली जीत

महिला हॉकी : हाक्स बे कप में भारत की पहली जीत

 Written By: Agencies
 Published : Apr 09, 2016 01:19 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 01:19 pm IST

हेस्टिंग्स (न्यूज़ीलैंड): भारतीय महिलाओं ने यहां जारी हाकी हॉक्स बे कप में शनिवार को पहली जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने कनाडा को क्लासीफिकेशन मैच में 1-0 से हराया। अब पांचवें स्थान के लिए

indian womens hockey team
- India TV Hindi
indian womens hockey team

हेस्टिंग्स (न्यूज़ीलैंड): भारतीय महिलाओं ने यहां जारी हाकी  हॉक्स बे कप में शनिवार को पहली जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने कनाडा को क्लासीफिकेशन मैच में 1-0 से हराया। अब पांचवें स्थान के लिए भारत का सामना 10 अप्रैल को आयरलैंड के साथ होगा।

पहले हाफ में दोनों टीमों ने बराबरी का खेल दिखाया । दोनों को पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन उन पर गोल नहीं हो सका । रानी गोल करने के करीब पहुंची थी लेकिन लक्ष्य पर निशाना नहीं साध सकी । दूसरे हाफ में दोनों टीमों को कई मौके मिले लेकिन गोल नहीं हो सका । लिलिमा मिंज ने 43वें मिनट में बेहतरीन गोल करके भारत को बढत दिलाई । चौथे क्वार्टर में भी दोनों टीमों को मौके मिले लेकिन कोई गोल नहीं हुआ ।

मैच के बाद भारतीय कोच नील हॉगुड ने कहा, "आज का मैच हमारे लिए अहम था। हमें यह मैच किसी भी हाल में जीतना था, ऐसे में मैं परिणाम से खुश हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल