हागाट्ना (गुवाम): फीफा विश्व कप-2018 के दूसरे क्वालीफाइंग मुकाबले में भारत गुवाम से 2-1 से हार गया। पिछले हफ्ते भारत ओमान से अपने घरेलू मैदान में 2-1 से हार गया था।
भारत ने खेल की शुरुआत तो अच्छी की लेकिन पहले हाफ़ में 1-0 से पिछड़ गया। गुवाम की तरफ से पहला गोल 38वें मिनट में ब्रेंडन मारक्यूई ने हैडर से किया।
दूसरे हाफ में भी भारत ने अच्छी शुरुआत की और कुछ अच्छे मूव भी बनाए लेकिन 60वें मिनट में ट्रेविस निकलॉ ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
अंतिम समय में कप्तान सुनील क्षेत्री ने अतिरिकित समय (93वें मिनट) में गोल किया लेकिन तब तक खेल लगभग समाप्त हो चुका था।
क्षेत्री का ये 50वां अंतरराष्ट्रीय गोल है।
विश्व कप क्वालीफायर्स के दूसरे दौर के लिए भारतीय टीम को ग्रुप-डी में ओमान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान के साथ रखा गया है। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्लालीफायर्स के अगले दौर में पहुंच जाएंगी।