1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व कप क्वालीफायर: बांग्लादेश के खिलाफ मैच से बाहर हुए चोटिल संदेश झिंगन

विश्व कप क्वालीफायर: बांग्लादेश के खिलाफ मैच से बाहर हुए चोटिल संदेश झिंगन

 Reported By: IANS
 Published : Oct 11, 2019 11:21 am IST,  Updated : Oct 11, 2019 11:21 am IST

झिंगन को बुधवार को नॉथईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मुकाबले में चोट लग गई थी।

Sandesh Jhingan- India TV Hindi
Sandesh Jhingan Image Source : @INDIANFOOTBALL/TWITTER

कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर संदेश झिंगन चोटिल होने के कारण 15 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले से बाहर हो गए हैं। झिंगन को बुधवार को नॉथईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मुकाबले में चोट लग गई थी।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए लिखा, "नॉथईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मैच में चोटिल होने के कारण संदेश झिंगन 15 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले से बाहर हो गए हैं।"

भारत ने बुधवार को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में नॉथईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मैच में 1-1 से ड्रॉ खेला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल