1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा रैंकिंग: भारत को हुआ एक स्थान का फायदा, शीर्ष पर पहुंची चैंपियन फ्रांस

फीफा रैंकिंग: भारत को हुआ एक स्थान का फायदा, शीर्ष पर पहुंची चैंपियन फ्रांस

 Reported By: IANS
 Published : Aug 16, 2018 03:26 pm IST,  Updated : Aug 16, 2018 03:27 pm IST

भारतीय पुरुष फुटबाल टीम फीफा की ओर से जारी ताजा विश्व रैंकिंग में एक स्थान ऊपर उठकर 96वें नंबर पर पहुंच गई है

फ्रांस- India TV Hindi
फ्रांस Image Source : GETTY IMAGE

लंदन। भारतीय पुरुष फुटबाल टीम फीफा की ओर से जारी ताजा विश्व रैंकिंग में एक स्थान ऊपर उठकर 96वें नंबर पर पहुंच गई है जबकि फीफा विश्व कप जीतने वाला फ्रांस छह स्थानों की लंबी छलांग लगाकर शीर्ष पर पहुंच गया है। फीफा की ओर से गुरुवार को जारी ताजा विश्व रैंकिंग में भारत के अब कुल 1242 अंक हो गए हैं और वह एक स्थान ऊपर चढ़कर 96वें नंबर पर पहुंच गया है। 

दूसरी बार फीफा विश्व कप जीतने वाली फ्रांस की टीम 1726 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। फ्रांस को छह स्थानों का फायदा हुआ है। फ्रांस के अलावा फाइनल में पहुंचने वाली क्रोएशिया को सबसे ज्यादा 16 अंकों का फायदा हुआ है। क्रोएशिया अब 1643 अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है। बेल्ज्यिम एक ऊपर उठकर दूसरे जबकि ब्राजील एक स्थान नीचे गिरकर तीसरे नंबर पर खिसक गई है। 

वहीं, उरुग्वे की टीम ने नौ स्थानों का सुधार किया है और वह 1628 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। पुर्तगाल को तीन स्थानों का घाटा हुआ है और वह सातवें नंबर पर लुढ़क गया है। विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड को भी छह स्थानों का फायदा हुआ है। इंग्लैंड अब 1615 छठे नंबर पर आ गया है। मार्च 2013 के बाद से इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। ​

पिछले बार की चैम्पियन जर्मनी 14 स्थान नीचे लुढ़ककर 15वें नंबर पर खिसक गई है। वहीं अर्जेटीना छह स्थान फिसलकर शीर्ष-10 से बाहर हो गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल