1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड टूर फाइनल्स में सिंधु और श्रीकांत की लगातार दूसरी हार

वर्ल्ड टूर फाइनल्स में सिंधु और श्रीकांत की लगातार दूसरी हार

 Reported By: IANS
 Published : Jan 28, 2021 03:37 pm IST,  Updated : Jan 28, 2021 03:37 pm IST

पीवी सिंधु तथा पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में अपने-अपने वर्ग के ग्रुप बी में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है।

वर्ल्ड टूर फाइनल्स...- India TV Hindi
वर्ल्ड टूर फाइनल्स में सिंधु और श्रीकांत की लगातार दूसरी हार Image Source : GETTY

बैंकॉक| मौजूदा विश्व चैम्पियन और भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु तथा पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को यहां जारी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में अपने-अपने वर्ग के ग्रुप बी में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। पुरुष वर्ग में पूर्व वल्र्ड नंबर-1 श्रीकांत को गुरुवार को ग्रुप बी के अपने दूसरे मुकाबले में चीनी ताइपे के वांग जू वेइ से 21-19, 9-21, 19-21 से हार मिली।

महिला एकल वर्ग में सिंधु को अपने ग्रुप बी के मैच में थाईलैंड की रत्नाचोक इंतानोन से सीधे गेमों में 18-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। चौथी बार सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में भाग ले रहे श्रीकांत को अब अपने ग्रुप बी के अगले मुकाबले में थाईलैंड के एंगुस एन के लोंग से जबकि सिंधु को स्थानीय खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग के साथ शुक्रवार को खेलना है।

घर खरीदने के लिए कन्फ्यूज पंत ने फैन्स से पूछा सवाल तो फिर सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

श्रीकांत और सिंधु दोनों अपना पहला मुकाबला हार चुके हैं। श्रीकांत को डेनमार्क के एंडर्स एंटनसन से 21-15, 15-21, 18-21 से मात खानी पड़ी थी जबकि ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग के खिलाफ 21-19, 12-21, 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में आठ खिलाड़ी भाग लेते हैं। इसमें चार-चार खिलाड़ियों का दो ग्रुप होता है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचती हैं। सिंधु 2018 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीत चुकी है और वह यह खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल