1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : लवलीना ने भारत का चौथा पदक पक्का किया

विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : लवलीना ने भारत का चौथा पदक पक्का किया

 Reported By: IANS
 Published : Oct 10, 2019 06:39 pm IST,  Updated : Oct 10, 2019 06:39 pm IST

भारत की लवलिना बोरगोहेन ने गुरुवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 69 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Lovlina Borgohain- India TV Hindi
Lovlina Borgohain Image Source : @BFI TWITTER

भारत की लवलिना बोरगोहेन ने गुरुवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 69 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ ही लवलिना ने टूर्नामेंट में भारत का चौथा पदक पक्का कर दिया है। इससे पहले, छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम, मंजू रानी और जमुना बोरो ने अपने-अपने भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश करके भारत के लिए तीन पदक पक्के किए।

लवलिना ने एकतरफा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पोलैंड की कैरोलिना कोस्जेवस्का को 4-0 से मात देकर अंतिम-4 में जगह बनाई।

इससे पहले, जमुना ने 54 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की उर्साला गोटलोब को 4-1 से करारी शिकस्त दी।

दूसरी ओर मैरी कॉम ने 51 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया की इंगोट वालेंसिया को 5-0 और मंजू ने टॉप सीड उत्तर कोरियाई खिलाड़ी किम ह्यांग मी को 48 किलोग्राम वर्ग में 4-1 से हराया।

किम ने नई दिल्ली में आयोजित 2018 संस्करण में कांस्य पदक जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल