1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दूसरों को पटख़नी देने वाले जॉन सेना ने घुटने टेक कर पूछा ''शादी करोगी?''

दूसरों को पटख़नी देने वाले जॉन सेना ने घुटने टेक कर पूछा ''शादी करोगी?''

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2017 03:55 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 03:55 pm IST

रिंग में ख़ूंख़ार पहलवानों को चारों ख़ाने चित करने वाले जॉन सेना ने रिंग में छुटने टेकर अपनी पुरानी गर्ल फ्रेंड निक्की बेला को प्रोपोज़ किया। शादी का ये प्रस्ताव सेना ने रेसलमैनिया 33 में

Nikki Bella, John Cena- India TV Hindi
Nikki Bella, John Cena

रिंग में ख़ूंख़ार पहलवानों को चारों ख़ाने चित करने वाले जॉन सेना ने रिंग में छुटने टेकर अपनी पुरानी गर्ल फ्रेंड निक्की बेला को प्रोपोज़ किया। शादी का ये प्रस्ताव सेना ने रेसलमैनिया 33 में एक मुकाबले के बाद रखा। सेना और बेला इस मुक़ाबले में मिज़ और उनकी पत्नी मैराइज की जोड़ी को हराया। 

जॉन और निक्की पांच साल से साथ रह रहे हैं। मुक़ाबले के बाद सेना ने माइक लिया और कहा: ''तुम एक साल से ये चाह रही थी न....तुम्हारी गर्दन टूट गई थी और तुमने वापसी के लिए हर संभव कोशिश की ताकि रेसलमैनिया में वो सुनहरा मौक़ा मिल सके। मुझे तुम पर नाज़ है… तुमने मुझसे एक सावल पूछा था और मैने वादा किया था कि सही वक्त पर जवाब दूंगा....और वो समय आ गया है।

सेना ने आगे कहा: '' मैंने कहा था कि क्या तुम मुझे सुन सकती हो? तुमने कहा, ‘हां।’ मेंने कहा, ‘मुझे बस एक बात पूछनी है’ तुमने कहा, ‘क्या?’

“तुम्हें मालूम है एक दिन मैं तुमसे शादी कर्ंगा? और तुमने कहा, ‘हां।’

“मैं चाहता हूं कि तुम एक बार फिर कहो हां।”

इसके बाद सेना ने अपनी जेब से रिंग बॉक्स निकाला और घुटने के बल बैठ गए।

Nikki Bella, John Cena
Nikki Bella, John Cena

“मैं कब से तुमसे ये पूछना चाह रहा था, ‘मुझसे शादी करोगी?’

बेला ने सिर हिलाकर सहमति दी और फिर दोनों ने एक दूसरे को किस किया और गले लग गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल