1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत को आपके योगदान पर गर्व है... PM मोदी ने भवानी देवी से कहा

भारत को आपके योगदान पर गर्व है... PM मोदी ने भवानी देवी से कहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 26, 2021 10:12 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 10:12 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी ने भवानी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, "आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यही मायने रखता है। हार और जीत जीवन का अंग है। भारत को आपके योगदान पर गर्व है। आप हमारे नागरिकों के लिये प्रेरणास्रोत हैं।"

You are an inspiration: PM Modi reacts to Bhavani Devi- India TV Hindi
You are an inspiration: PM Modi reacts to Bhavani Devi Image Source : TWITTER HANDLE/@IAMBHAVANIDEVI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में दूसरे दौर से बाहर होने के बावजूद इतिहास रचने वाली भारतीय तलवारबाज सीए भवानी देवी की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि देश को उनके योगदान पर गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भवानी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, "आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यही मायने रखता है। हार और जीत जीवन का अंग है। भारत को आपके योगदान पर गर्व है। आप हमारे नागरिकों के लिये प्रेरणास्रोत हैं।"

इससे पहले भवानी ने ट्वीट किया था, "मैने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया लेकिन दूसरा मुकाबला जीत नहीं सकी। मैं माफी मांगती हूं। अगले ओलंपिक में आपकी प्रार्थनाओं के साथ और बेहतर प्रदर्शन करूंगी।"

Tokyo Olympics 2020: शूटिंग, हॉकी के अलावा इन खेलों के भारतीय खिलाड़ियों को चौथे दिन उतरना होगा मैदान पर

ओलंपिक के इतिहास में तलवारबाजी में क्वॉलीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला भवानी को महिलाओं की व्यक्तिगत साबरे के दूसरे मैच में रियो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली ब्रूनेट से 7-15 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने इससे पहले ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल