1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व खिताब जीतने पर पीएम मोदी ने पंकज अडवाणी को दी बधाई, बोले- आपका तप सराहने योग्य

विश्व खिताब जीतने पर पीएम मोदी ने पंकज अडवाणी को दी बधाई, बोले- आपका तप सराहने योग्य

 Reported By: IANS
 Published : Sep 16, 2019 03:35 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 03:35 pm IST

आडवाणी ने पिछले साल भी थ्वाय को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय खिलाड़ी ने 2014 के बाद से हर साल बिलियर्डस या स्नूकर या दोनों में ही खिताब जीता है।

विश्व खिताब जीतने पर पीएम मोदी ने पंकज अडवाणी को दी बधाई, बोले- आपका तप सराहने योग्य- India TV Hindi
विश्व खिताब जीतने पर पीएम मोदी ने पंकज अडवाणी को दी बधाई, बोले- आपका तप सराहने योग्य Image Source : @AIRNEWSALERTS TWITTER

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलियर्डस खिलाड़ी पंकज अडवाणी को 150-अप प्रारूप में 22वां विश्व खिताब जीतने पर बधाई दी है। पंकज ने हाल ही में म्यानमार में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्डस चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर पंकज को इस शानदार जीत की बधाई दी।

मोदी ने लिखा, "बधाई हो पंकज अडवाणी। पूरे देश को आप पर गर्व है। आपका तप सराहाने योग्य है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

भारतीय खिलाड़ी ने पिछले साल की तरह इस साल भी फाइनल में ने थ्वाय को 6-2 से करारी मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। बिलियर्डस शॉर्ट फॉर्मेट (150 अप प्रारूप ) के विश्व स्तर पर पंकज का यह लगातार चौथा खिताब है।

आडवाणी ने पिछले साल भी थ्वाय को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय खिलाड़ी ने 2014 के बाद से हर साल बिलियर्डस या स्नूकर या दोनों में ही खिताब जीता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल