1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. युकी-शरण ताशकंद एटीपी चैलेंजर में उपविजेता रहे

युकी-शरण ताशकंद एटीपी चैलेंजर में उपविजेता रहे

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2017 08:03 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 08:03 pm IST

युकी भांबरी और दिविज शरण को ताशकंद चैलेंजर टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी हैंस पोडलिपनिक-कास्तिलो और आंद्रेई वासिलेवस्की से 4-6, 2-6 से हारकर उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

Yuki Bhambri, Divij Sharan- India TV Hindi
Yuki Bhambri, Divij Sharan

ताशकंद: युकी भांबरी और दिविज शरण को ताशकंद चैलेंजर टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी हैंस पोडलिपनिक-कास्तिलो और आंद्रेई वासिलेवस्की से 4-6, 2-6 से हारकर उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

बायें हाथ के शरण चैलेंजर टूर के लिये सत्र के दूसरे फाइनल में पहुंचे, उन्होंने पूरव राजा के साथ मिलकर फ्रांस के बोर्डेक्स में खिताब जीता था। शरण ने लगातार एटीपी 250 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी और वह सत्र के शुरूआती चेन्नई ओपन में राजा के साथ उप विजेता रहे थे।

युकी के लिये यह 2017 सत्र के सात टूर्नामेंट में पहला युगल फाइनल था। युकी और शरण को इससे 75-75 अंक मिले और दोनों में 5400 डालर बांटे जायेंगे। विजेताओं को 125-125 अंक मिले और उनमें 9300 डालर बटेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल