1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रैफरी से मिल रहे फायदे के आरोपों से परेशान हैं जिनेदिन जिदान

रैफरी से मिल रहे फायदे के आरोपों से परेशान हैं जिनेदिन जिदान

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 22, 2020 06:47 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 06:47 pm IST

रीयाल मैड्रिड रे रविवार को रीयाल सोसीदाद को 2-1 से हराकर कोरोना वायरस महामारी के बाद खेल शुरू होने पर लगातार तीसरी जीत के साथ स्पेनिश लीग में बढ़त बना ली। 

Zinedine Zidan, football, sports - India TV Hindi
Zinedine Zidan Image Source : GETTY

फ्रांस के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और कोच जिनेदिन जिदान परेशान हैं क्योंकि उन्हें अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से अधिक जवाब रैफरी से जुड़े सवालों का देना पड़ रहा है। रीयाल मैड्रिड रे रविवार को रीयाल सोसीदाद को 2-1 से हराकर कोरोना वायरस महामारी के बाद खेल शुरू होने पर लगातार तीसरी जीत के साथ स्पेनिश लीग में बढ़त बना ली। 

इस दौरान हालांकि टीम के अच्छे प्रदर्शन की तारीफ होने की जगह रैफरी के खराब प्रदर्शन के आरोप लग रहे हैं। जिदान अब इन सवालों का जवाब देकर थक गए हैं। मैड्रिड के कोच ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे इससे परेशानी होती है कि अंत में सभी सिर्फ रैफरी के बारे में बात करते हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हमने मैदान पर कुछ किया ही नहीं।’’ मैड्रिड इस जीत से बार्सीलोना को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान विवाद हुआ। वीडियो रिव्यू में मैड्रिड को पेनल्टी किक और गोल किया जबकि सोसीदाद का गोल ठुकरा दिया गया। 

जिदान ने कहा, ‘‘मैं विवाद के बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि रैफरी मौजूद है जो मैच का अधिकारी है। मैं सिर्फ जीत के बारे में बात करना चाहता हूं। हम इस जीत के हकदार थे। मैं फुटबॉल के बारे में बात करना चाहता हूं, खेल के बारे में। इसके अलावा किसी चीज के बारे में मैं और कुछ नहीं कह सकता। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल