Asian Games 2023 Day 13 Live: चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स 2023 में भारतीय प्लेयर्स शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के अभी तक कुल 86 मेडल हो चुके हैं, जिसमें 21 गोल्ड मेडल शामिल हैं। इस वक्त भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर है। आज 13वें दिन भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है। वहीं क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। 13वें दिन के सभी अपडेट्स के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल मेडल मैच में जापान को 5-1 से मात देते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा कर लिया है।
एशियन गेम्स 2023 में रेसलिंग के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भार वर्ग इवेंट में भारत के अमन सहरावत ने चीन के रेसलर को मात देते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है. भारत के अब कुल पदकों की आधिकारिक संख्या 93 मेडल हो गई है।
एशियन गेम्स 2023 के महिला रेसलिंग के 76 किलोग्राम वर्ग इवेंट में भारत की किरण बिश्नोई ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। यह भारत का इस एशियाई खेलों में 92वां पदक है।
महिला कुस्ती के 62 किलो ग्राम इवेंट में भारत ने कांस्य पदक जीता है। यह भारत का 91वां मेडल है। वहीं भारत के नाम अब 21 गोल्ड, 33 सिल्वर और 37 ब्रांच हो गए हैं।
मेंस क्रिकेट इवेंट में भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने अपने सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया है।
बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स इवेंट के सेमीफाइनल में भारत के एचएस प्रणॉय को ली शी फेंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जिसके कारण उन्हें ब्रांज मेडल से संतोष करना पड़ेगा।
अंकिता भक्त, भजन कौर और सिमरनजीत कौर की भारतीय महिला टीम ने रिकर्व सेमीफाइनल में वियतनाम को 6-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।
मेंस क्रिकेट इवेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने अपनी जगह बना ली है। भारत ने अपने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया। इस दौरान टीम इंडिया के ओपनर रुतुराज गयाकवाड़ ने 26 गेंदों पर 40 और तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। भारत ने 97 रन के टारगेट को 9.2 ओवर में एक विकेट खोकर चेज कर लिया। मेंस क्रिकेट में भारत का अब मेडल पक्का हो गया है।
मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत को 97 रनों का टारगेट दिया है। फाइनल में टीम इंडिया को जाने के लिए 20 ओवर के अंदर इस टारगेट को चेज करना होगा।
भारतीय महिला कबड्डी टीम एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने सेमीफाइनल नेपाल को 61-17 से हराया। ऐसे में भारत का अब एक और मेडल पक्का हो गया है।
एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की है। भारत ने पहले पावरप्ले के बाद बांग्लादेश के तीन विकेच गिरा दिए हैं। इस दौरान वाशिंगटन सुंदर दो और साई सुदर्शन ने एक विकाट झटका है। 6 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 21/3
परवेज हुसैन इमोन, महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, सैफ हसन (कप्तान), अफीफ हुसैन, शहादत हुसैन, जेकर अली (डब्ल्यू), रकीबुल हसन, हसन मुराद, मृत्युंजय चौधरी, रिपन मोंडोल
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अर्शदीप सिंह
एशियन गेम्स के मेंस हॉकी इवेंट में भारत और जापान के बीच फाइनल मैच भारतीय समयानुसार आज शाम 4 बजे खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत जाती है तो ओलंपिक 2024 के लिए भी वह क्वालीफाई कर जाएंगे।
मेंस क्रिकेट इवेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
एशियन गेम्स में भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट का सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। टीम इंडिया अगर इस मुकाबले को जीत जाती को मेंस क्रिकेट में उनका पहला एशियन गेम्स मेडल पक्का हो जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भी काफी भारी नजर आ रहा है।
एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अभी तक कुल 86 पदक जीत लिए हैं, जिसमें 21 गोल्ड, 32 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत का एशियन गेम्स में ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने एशियन गेम्स 2018 में कुल 70 पदक जीते थे।
संपादक की पसंद