1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2023: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम क्वार्टरफाइनल में, चीनी ताइपे को दी करारी शिकस्त

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम क्वार्टरफाइनल में, चीनी ताइपे को दी करारी शिकस्त

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Sep 22, 2023 04:35 pm IST,  Updated : Sep 22, 2023 04:35 pm IST

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने एशियन गेम्स 2023 में शानदार खेल दिखाया है। अभी तक इस टीम ने लगातार शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर अपने विजय रथ को बरकरार रखा है।

Indian Mens Volleyball Team- India TV Hindi
Indian Mens Volleyball Team Image Source : TWITTER

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स में लगातर तीसरी जीत दर्ज कर ली है। टीम ने शानदार लय जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां चीनी ताइपे पर 3-0 से भयंकर जीत अपने नाम की। इस जीत के साथ भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने एशियाई खेलों के क्वार्टरफाइनल में भी प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने पिछले मुकाबले में दक्षिण कोरिया पर शानदार जीत की थी। उसके बाद शुक्रवार को टीम ने चीनी ताइपे पर एक घंटे 25 मिनट तक चले मुकाबले में 25-22, 25-22, 25-21 से जीत दर्ज की और क्वॉर्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। 

जापान से होगी भिड़ंत

अब भारतीय टीम रविवार को जापान से भिड़ेगी जिसने कजाखस्तान को 3-0 से पराजित किया और अगले राउंड में जगह बनाई। इस जीत के बाद भारतीय टीम के सहायक कोच जयदीप सरकार ने कहा कि, पाकिस्तान ने भी चीनी ताइपे को 3-0 से पराजित किया था इसलिए हम दबाव में थे। कोरिया और चीनी ताइपे पर लगातार जीत हमारे लिए जापान के खिलाफ मैच में मनोबल बढ़ाने का काम करेगी। हम किसी से कम नहीं हैं। जापान की टीम काफी अच्छी है और हमें कड़े मुकाबले की उम्मीद है। 

कांटे की टक्कर के बाद भारत को मिली जीत

भारतीय कप्तान विनीत ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत की और कहा कि, चीनी ताइपे की टीम काफी अनुभवी है और काफी तेज खेलती है। उन्होंने पहले दो सेट में बढ़त भी बनाई थी लेकिन हमारी टीम ने अच्छा खेल दिखाया और उनसे बढ़त छीन ली। हमें उम्मीद थी कि यह मुकाबला चार सेट तक जाएगा लेकिन बाद में हमारी टीम अच्छा खेली। भारतीय टीम पहले पिछड़ रही थी लेकिन एरिन वर्गीज ने 11-13 से अंतर को कम करवाया। उसके बाद टीम ने 21-21 की बराबरी कर की। 

फिर वर्गीज और अश्वल राय ने अंतिम दो अंक लेकर भारतीय टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे सेट में एक समय स्कोर 17-17 से बराबर था लेकिन भारतीय टीम ने अंतिम क्षण में लगातार अंक जुटाकर 25-22 से इसे भी अपने नाम किया। निर्णायक और तीसरे सेट में भारतीय टीम एक समय 10-4 से आगे थी लेकिन एक समय वो बढ़त गंवाकर 14-14 की बराबरी पर आ गई। पर बाद में टीम ने 21-18 की बढ़त बनाकर अंक में 25-21 से इसे जीत लिया। 

यह भी पढ़ें:-

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में अंतिम पंघाल ने जीता ब्रॉन्ज, पेरिस ओलंपिक का भी कोटा किया कंफर्म

Asian Games 2023: भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खराब शुरुआत, पहले मैच में चीनी ताइपे से मिली हार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल