1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2023: भारत के इन दो खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड, रच दिया इतिहास

Asian Games 2023: भारत के इन दो खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड, रच दिया इतिहास

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 07, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Oct 07, 2023 02:49 pm IST

Asian Games 2023 में भारत के दो एथलीट ऐसे भी रहे जिन्होंने तीन-तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इन दोनों एथलीट ने पहली बार ये कारनामा किया। भारत के लिए यह एतिहासिक पलों में से एक है।

Asian Games 2023- India TV Hindi
ज्योति सुरेखा और ओजस प्रवीण Image Source : AP

एशियाई खेल 2023: चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों ने इतिहास रच दिया। भारत ने इस साल एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार 100 मेडल के आंकड़े को पार किया। भारत ने टूर्नामेंट के 14वें यानी की आखिरी दिन ये कारनामा किया। इस दौरान भारत के दो एथलीट ऐसे रहे जिन्होंने अपने लिए तीन-तीन गोल्ड मेडल जीता। इस दोनों खिलाड़ियों ने आर्चरी में यह कारनामा किया। ज्योति सुरेखा और ओजस प्रवीण ने भारत के लिए यह गौरव हासिल किया है। इन दोनों ने सभी तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते जिनमें उन्होंने भाग लिया।

कौन हैं ज्योति सुरेखा और ओजस प्रवीण?

ज्योति सुरेखा वेन्नम आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मी 27 वर्षीय अर्जुन पुरस्कार विजेता तीरंदाज हैं। वह कंपाउंड वर्ग में दुनिया की चौथे नंबर की तीरंदाज हैं। ज्योति ने इतिहास रचा जब वह विश्व कप में पदक जीतने वाली पहली महिला भारतीय बनीं। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 2022 में पेरिस में रजत पदक जीता। स्टार तीरंदाज अंताल्या में तीरंदाजी विश्व कप 2023 चरण 1 में स्वर्ण पदक विजेता भी हैं क्योंकि उन्होंने व्यक्तिगत और मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीते थे। वह एक और ऐतिहासिक उपलब्धि का हिस्सा थीं जब ज्योति, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने 2023 बर्लिन विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता।

ओजस प्रवीण की मेहनत

वहीं बात करें ओजस प्रवीण के बारे में तो, ओजस के माता पिता बताते है की ओजस ने जो मुकाम हासिल किया वो काफी कठिनाई को पार करने के बाद हासिल किया है, नागपूर मे कंपाउंड तिरंदाजी के लिए कोई सुविधा नही थी इस लिए ओजस ने सातारा जाने का फैसला किया और वही उसने कड़ी मेहनत की और उसकी मेहनत दुनिया के सामने है और भारत का अभिमान बढ़ा रही है। ओजस ने चीन में हो रहे एशियन गेम्स में पहले कंपाउंड तीरंदाजी टीम मे अपने साथी ज्योती वेन्नम के साथ देश के लिए गोल्ड मेडल जीता इस तरह ओजस ने कुल 3 स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत और खुशी के बाद ओजस के पिता प्रवीण और माता अर्चना देवतले,दोनो अपने बेटे के वतन वापसी का बेसबरी से इंतज़ार कर रहे है , इनका मानना है की उनके बेटे ने उनके साथ साथ पुरे भारत देश का नाम रोशन किया है

यह भी पढ़ें

India TV Poll: कौन सा देश जीतेगा वनडे वर्ल्ड कप 2023? जानें फैंस की राय

ODI World Cup 2023: राहुल द्रविड़ ने याद किया 2007 का वर्ल्ड कप, कहा- भूल गया...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल