1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई चैंपियनशिप में अनंत जीत ने जीता गोल्ड मेडल, सौरभ-सुरूचि की जोड़ी ने ब्रॉन्ज किया अपने नाम

एशियाई चैंपियनशिप में अनंत जीत ने जीता गोल्ड मेडल, सौरभ-सुरूचि की जोड़ी ने ब्रॉन्ज किया अपने नाम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 20, 2025 10:14 pm IST,  Updated : Aug 20, 2025 10:14 pm IST

Asian Shooting Championship: एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाज अनंत जीत सिंह नरुका ने पुरुष स्कीट फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में सौरभ और सुरूचि की जोड़ी कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही।

Anantjeet Singh Naruka- India TV Hindi
अनंतजीत सिंह नरुका Image Source : PTI

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप जो कजाखस्तान के शिमकेंट में चल रही है उसमें भारतीय निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरुका गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे। अनंतजीत सिंह ने पुरुष स्कीट फाइनल में कुवैत के मंसूर अल रशीदी को हराकर एशियाई चैंपियनशिप में अपना पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसके अलावा सौरभ चौधरी और सुरूचि इंदर सिंह की भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में कांस्य पदक को अपने नाम किया।

नरूका ने पूर्व चैंपियन को अल रशीदी को दी मात

अनंतजीत सिंह नरूका जो पहली बार एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में अपना व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुए उन्होंने फाइनल मैच में एशियाई खेलों के पूर्व चैंपियन अल रशीदी को 57-56 से हराकर पोडियम पर शीर्ष पर रहते हुए खत्म किया। नरूका ने पांच राउंड के बाद 119 अंक हासिल करते हुए दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था जबकि कुवैत के अब्दुल अजीज अलसाद 120 अंकों के साथ फाइनल में पहुंचे थे। अल रशीदी 119 अंकों के साथ क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे थे। एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता नरुका का इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में कुल मिलाकर पांचवां पदक था।

सौरभ और सुरूची ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में दी चीनी ताइपे की खिलाड़ी को मात

सौरभ चौधरी और सुरूचि इंदर सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीनी ताइपै की जोड़ी लियू हेंग यू और सियेह सियांग को 17-9 से मात देने के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में कामयाब रही। भारतीय जोड़ी क्‍वालीफाइंग दौर में पांचवें स्‍थान पर थी। तब सौरव और सुरूचि का कुल स्‍कोर 758 रहा था। इस इवेंट में गोल्ड मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा शीर्ष दो टीम चीन और दक्षिण कोरिया के बीच थी। इसमें चीन ने 16-12 से जीत हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा मनु भाकर ने मंगलवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता था। 

ये भी पढ़ें

एशिया कप: पाकिस्तान ही नहीं, इन टीमों से भी होगा भारत का मुकाबला, नोट कर लीजिए तारीख और वक्त

टी20 एशिया कप में केवल दो ही बल्लेबाज लगा सके हैं सेंचुरी, एक तो विराट कोहली, दूसरा कौन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल