1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलिया ओपन: धमाकेदार जीत के साथ मेदवेदेव अगले दौर में, फर्नांडिज बाहर

ऑस्ट्रेलिया ओपन: धमाकेदार जीत के साथ मेदवेदेव अगले दौर में, फर्नांडिज बाहर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 18, 2022 05:14 pm IST,  Updated : Jan 18, 2022 05:14 pm IST

मेदवेदेव ने हेनरी लाकसोनेन को 6 -1, 6-4, 7-6 से हराया जबकि कनाडा की 19 वर्ष की लैला फर्नांडिज को 133वीं रैंकिंग वाली वाइल्ड कार्डधारक मेडिसन इंग्लिस ने 6-2, 6-4 के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

दानिल मेदवेदेव- India TV Hindi
मैच के दौरान शॉट लगाते दानिल मेदवेदेव Image Source : GETTY

Highlights

  • खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे रूस के दानिल मेदवेदेव दूसरे दौर में पहुंच गए
  • दूसरी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव ने हेनरी लाकसोनेन को 6 -1, 6-4, 7-6 से हराया
  • लैला फर्नांडिज को वाइल्ड कार्डधारक मेडिसन इंग्लिस के हाथों हार का सामना करना पड़ा

नोवाक जोकोविच की गैरमौजूदगी में आस्ट्रेलियाई ओपन में खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे रूस के दानिल मेदवेदेव दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।  दूसरी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव ने हेनरी लाकसोनेन को 6 -1, 6-4, 7-6 से हराया। जबकि कनाडा की 19 वर्ष की लैला फर्नांडिज को 133वीं रैंकिंग वाली वाइल्ड कार्डधारक मेडिसन इंग्लिस ने 6-2, 6-4 के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अमेरिकी ओपन उपविजेता रहने के बाद लैला अपना ग्रैंडस्लैम खेल रही थी। वहीं, तीसरी वरीयता प्राप्त गार्बाइन मुगुरूजा ने 77वीं रैंकिंग वाली क्लारा बुरेल को 6-3, 6-4 से हराया। अब उनका सामना फ्रांस की अनुभवी एलिजे कोर्नेत से होगा जिन्होंने विक्टोरिया टोमोवा को 6-3, 6-3 से मात दी। 

सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट: प्रणय दूसरे दौर में पहुंचे, समीर चोटिल होकर हुए बाहर

छठी वरीयता प्राप्त एनेट कोंटावेट ने कैटरीना सिनियाकोवा को 6-2, 6-3 से हराया। वहीं, सातवीं वरीयता प्राप्त 2020 फ्रेंच ओपन चैम्पियन इगा स्वियातेक ने 123वीं रैंकिंग वाली ब्रिटिश क्वालीफायर हैरियेट डार्ट को 6-3, 6-0 से शिकस्त दी। एलिजे मर्तेंस ने वेरा ज्वानारेवा को 6-4, 7-5 से हराया जबकि पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन सैम स्टोसुर ने रॉबिन एंडरसन को 6-7, 6-3, 6-3 से मात दी। पुरूष वर्ग में आंद्रेइ रूबलेव ने जियांलुक मागेर को 6-3, 6-2, 6-2 से हराया। वहीं 11वीं रैंकिंग वाले यानिक सिनेर ने जोओ सोउसा को 6-4, 7-5, 6-1 से मात दी। विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज डिएगो श्वार्त्जमैन ने फिलीप क्राइनोविच को 6-3, 6-4, 7-5 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल