1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australian Open 2022: आस्ट्रेलियाई ओपन में मेंस डबल्स फाइनल मेजबान खिलाड़ियों के बीच

Australian Open 2022: आस्ट्रेलियाई ओपन में मेंस डबल्स फाइनल मेजबान खिलाड़ियों के बीच

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 27, 2022 04:59 pm IST,  Updated : Jan 27, 2022 04:59 pm IST

ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेंस डबल्स का फाइनल निक किर्गियोस और थानासी कोकिनाकिस की जोड़ी का सामना मैथ्यू एबडन और मैक्स पुर्सेल की साथी आस्ट्रेलियाई जोड़ी से होगा।

 जीत के बाद जश्न मनाते निक किर्गियोस और थानासी कोकिनाकिस- India TV Hindi
 जीत के बाद जश्न मनाते निक किर्गियोस और थानासी कोकिनाकिस Image Source : GETTY

Highlights

  • आस्ट्रेलियन ओपन के मेंस डबल्स का फाइनल तय हो गया
  • किर्गियोस और कोकिनाकिस की जोड़ी का सामना मैथ्यू एबडन और मैक्स पुर्सेल की जोड़ी से होगा
  • किर्गियोस और कोकिनाकिस की जोड़ी ने ग्रैनोलर्स और जेबालो को दी मात

ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेंस डबल्स का फाइनल तय हो गया है शनिवार को होने वाला फाइनल मुकाबला मेलबर्न पार्क में मेजबान खिलाड़ियों की जोड़ी के बीच ही खेला जायेगा। जहां निक किर्गियोस और थानासी कोकिनाकिस की जोड़ी का सामना मैथ्यू एबडन और मैक्स पुर्सेल की साथी आस्ट्रेलियाई जोड़ी से होगा।

किर्गियोस और थानासी कोकिनाकिस की जोड़ी ने स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-6 6-4 से शिकस्त दी। वहीं मार्गेट कोर्ट एरीना में मैथ्यू एबडन और मैक्स पुर्सेल ने भी दूसरे सेमीफाइनल में जीत हासिल की। मैथ्यू और मैक्सी की जोड़ी अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जो सैलीसबरी की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3 7-6 से पराजित किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल