1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बाईचुंग भूटिया ने की भारतीय महिला फुटबॉल टीम की प्रशंसा, कहा- टीम ने लंबी राह तय की है

बाईचुंग भूटिया ने की भारतीय महिला फुटबॉल टीम की प्रशंसा, कहा- टीम ने लंबी राह तय की है

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 21, 2022 05:39 pm IST,  Updated : Jan 21, 2022 05:39 pm IST

ईरान के खिलाफ जीत से महरूम रही भारतीय महिला फुटबॉल टीम की दिग्गज बाईचुंग भूटिया ने प्रशंसा की है। भूटिया गुरुवार को यह मैच देखने के लिये स्टेडियम में उपस्थित थे। 

बाईचुंग भूटिया की फाइल फोटो- India TV Hindi
बाईचुंग भूटिया की फाइल फोटो Image Source : GETTY

Highlights

  • भारतीय महिला फुटबॉल टीम की दिग्गज बाईचुंग भूटिया ने प्रशंसा की
  • हमारी टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे मैं बेहद प्रभावित हूं: भूटिया
  • भारतीय महिला फुटबॉल ने लंबी राह तय की है: भूटिया

एशियाई कप के अपने पहले मैच में ईरान के खिलाफ जीत से महरूम रही भारतीय महिला फुटबॉल टीम की दिग्गज बाईचुंग भूटिया ने प्रशंसा की है। भूटिया गुरुवार को यह मैच देखने के लिये स्टेडियम में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का भाग्य ने साथ नहीं दिया जो वह जीत नहीं पायी। 

एएफसी एशियाई कप: दबदबे के बावजूद भारत ने मौके गंवाये, ईरान से गोलरहित ड्रॉ खेला

भूटिया ने कहा, ‘‘हमारी टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे मैं बेहद प्रभावित हूं। भाग्य उनके साथ नहीं था जो वे तीन अंक हासिल नहीं कर पाये। ईरानी गोलकीपर ने भी कुछ शानदार बचाव किये।’’ भारत की तरफ से 100 से अधिक मैच खेलने वाले भूटिया ने कहा, ‘‘भारतीय महिला फुटबॉल ने लंबी राह तय की है।’’ भूटिया जानते हैं कि पहला मैच हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन जिस तरह से टीम ने खेल दिखाया उससे वह खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम बेहद संगठित थी और उन्होंने पूरे मैच में लय बनाये रखी। वे तेजी से अपनी पोजीशन पर आ रहे थे। कोच थॉमस डेनरबी प्रशंसा के पात्र है। उन्होंने शानदार भूमिका निभायी है।’’

बता दें कि एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में अच्छा खेल दिखाने के बावजूद भी भारतीय टीम ने ईरान के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल