1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ATP Finals में कार्लोस अल्कारेज का दिखा जलवा, सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ नंबर-1 की रैंकिंग पर कब्जा रहेगा बरकरार

ATP Finals में कार्लोस अल्कारेज का दिखा जलवा, सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ नंबर-1 की रैंकिंग पर कब्जा रहेगा बरकरार

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 14, 2025 08:51 am IST,  Updated : Nov 14, 2025 08:51 am IST

इटली में चल रहे एटीपी फाइनल्स में वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज का जलवा देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ साल के अंत तक वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग में अपना कब्जा बरकरार रखने में भी सफल रहे हैं।

Carlos Alcaraz- India TV Hindi
कार्लोस अल्कारेज Image Source : AP

इटली के तूरिन के इनाल्पी एरिना में एटीपी फाइनल्स 2025 टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज का कमाल देखने को मिल रहा है। अल्कारेज इस खिताब को अपने नाम करने से सिर्फ 2 कदम दूर हैं। कार्लोस अल्कारेज ने इसी के साथ एक बड़ी सफलता भी हासिल की जिसमें वह अब साल 2025 खत्म होने तक वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी बने रहेंगे।

मिनोर की जीत के बाद अल्कारेज पहुंच गए सेमीफाइनल में

एटीपी फाइनल्स में कुल 8 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें सभी को 4-4 के दो अलग ग्रुप में बांटा गया है। कार्लोस अल्कारेज का उनके ग्रुप में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें एलेक्स डी मिनोर ने जब टेलर फ्रिट्स के खिलाफ मुकाबले को अपने नाम किया तो उसी के साथ उनकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई थी। वहीं ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में कार्लोस अल्कारेज का सामना वर्ल्ड नंबर-9 खिलाड़ी लोरेंजो मुसेटी था, जिनके खिलाफ उन्होंने 6-4, 6-1 से जीत हासिल की। इसी के साथ कार्लोस अल्कारेज पहली बार अपने टेनिस करियर में एक सीजन में 70 जीत हासिल करने में कामयाब हुए हैं। अब एटीपी फाइनल्स में पहला सेमीफाइनल मुकाबला जैनिक सिनर और मिनोर के बीच में खेला जाएगा तो वहीं अल्कारेज का सामना एलेक्जेंडर जेवरेव और फेलिक्स ओगेर के बीच होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी से होगा।

दूसरी बार नंबर-1 रैंकिंग के साथ खत्म करेंगे साल

कार्लोस अल्कारेज अपने टेनिस करियर में दूसरी बार साल का अंत वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग के साथ खत्म करेंगे। इससे पहले साल 2022 में अल्कारेज ने वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग के साथ खत्म किया था। साल 2025 में अल्कारेज ने अब तक कुल 8 खिताब जीते हैं, जिसमें 2 ग्रैंड स्लैम टाइटल भी शामिल हैं। वहीं अब अल्कारेज की नजरें एटीपी फाइनल्स के खिताब को जीतने पर भी है, जिसे वह अब तक अपने टेनिस करियर में जीतने में कामयाब नहीं हो सके हैं। इस बार कार्लोस अल्कारेज ने ग्रुप स्टेज में कुल तीन मुकाबले खेले और तीनों को अपने नाम आसानी से करने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें

आर प्रज्ञानानंदा शतरंज वर्ल्ड कप से बाहर, अर्जुन और हरिकृष्णा प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में कंपाउंड मिश्रित के फाइनल में पहुंचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल