1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन ज्ञानेश्वरी यादव को सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष
  Live Now

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन ज्ञानेश्वरी यादव को सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Updated : Jul 27, 2026 07:42 pm IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का एक्शन 5वें दिन भी जारी है। भारतीय एथलीट्स वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, तैराकी और जिम्नास्टिक जैसे स्पोर्ट्स में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

Commonwealth Games 2026- India TV Hindi
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 Image Source : PTI

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन ग्लासगो में जोरशोर से हो रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार यानी 27 जुलाई का दिन भारतीय एथलीट्स के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज से एथलेटिक्स के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, तैराकी और जिम्नास्टिक में भी अपना दम दिखाएंगे। CWG 2026 के पांचवें दिन भारत की नजरें ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर हैं, क्योंकि वेटलिफ्टर, हाई जंपर और जिमनास्ट आज मेडल इवेंट्स शिरकत कर रहे हैं, जबकि श्रीशंकर, गुरिंदरवीर और शिर्से अपने एथलेटिक्स अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। 

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स

  • दोपहर 2:40 बजे: गुरिंदरवीर सिंह - मेंस 100m हीट्स
  • दोपहर 3:00 बजे: मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यानाथन - मेंस लॉन्ग जंप क्वालिफाइंग इवेंट
  • दोपहर 3:55 बजे: तेजस शिर्से - मेंस 110m हर्डल्स हीट्स
  • रात 11:35 बजे: शर्मिला धनखड़ और शिल्पा के शायला - वुमेंस शॉट पुट F57 फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 11:40 बजे: सर्वेश अनिल कुशारे, तेजस्विन शंकर, जे आदर्श राम - मेंस हाई जंप फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 1:57 बजे (28 जुलाई सुबह): राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी - मेंस 100m T38 फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 02:15 बजे (28 जुलाई सुबह): तेजस शिर्से - मेंस 110m हर्डल्स फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (मेडल इवेंट)

वेटलिफ्टिंग

  • शाम 5:30 बजे: ज्ञानेश्वरी यादव - महिलाओं का 53kg फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 8:00 बजे: बिंद्यारानी देवी - महिलाओं का 58kg फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 12:30 बजे (28 जुलाई सुबह): वी अजय बाबू - पुरुषों का 79kg फाइनल (मेडल इवेंट)

बॉक्सिंग

  • शाम 4:45 बजे: सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड) — मेंस 60kg राउंड ऑफ 16
  • शाम 6:00 बजे: अंकुश बनाम जलान जान (एंटीगुआ और बारबुडा) — मेंस 80kg राउंड ऑफ 16
  • रात 10:30 बजे: साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकनेले (बोत्सवाना) — वुमेंस 51kg राउंड ऑफ 16
  • रात 1:00 बजे (28 जुलाई सुबह): सुमित कुंडू बनाम जॉन मैककोनेल (नॉर्दर्न आयरलैंड) — मेंस 70kg राउंड ऑफ 16

स्विमिंग

  • दोपहर 03:00 बजे: साजन प्रकाश — मेंस की 200m बटरफ्लाई हीट्स
  • रात 01:44 बजे (28 जुलाई सुबह): साजन प्रकाश —मेंस  200m बटरफ्लाई फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (मेडल इवेंट)

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक

  • शाम 6:15 बजे: प्रतिष्ठ समंथा — महिलाओं का वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट)

 

Live updates :Commonwealth Games 2026 Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 7:42 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    एक्शन में होंगी बिंद्यारानी देवी

    वेटलिफ्टिंग में भारत की मेडल की उम्मीदें बनी हुई हैं, क्योंकि बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम महिलाओं के 58kg फाइनल में हिस्सा ले रही हैं। बिंद्यारानी ने प्रतियोगिता की शुरुआत 85kg स्नैच और 113kg क्लीन एंड जर्क के साथ की है। क्लीन एंड जर्क में उनका शुरुआती वजन कनाडा की ऐन सोफी टैशरो के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। नाइजीरिया की राफियातू फोलाशादे लावल ने स्नैच में 90kg और क्लीन एंड जर्क में 110kg वजन उठाने का लक्ष्य रखा है।

  • 7:16 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    भारत की झोली में आया 5वां मेडल

    ज्ञानेश्वरी ने 111kg उठाया और इसके साथ ही उनका सिल्वर मेडल पक्का हो  गया। भारत का ये 5वां मेडल है। 

  • 7:13 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    नाइजीरिया की ओनोमे ने जीता गोल्ड, ज्ञानेश्वरी यादव को मिला सिल्वर

    नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह ने क्लीन एंड जर्क में 110 किलोग्राम वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड मेडल पर अपनी पकड़ मजबूत की। इस तरह भारत की ज्ञानेश्वरी यादव को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। 

  • 7:05 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    मेडल की रेस में ज्ञानेश्वरी यादव

    भारत की ज्ञानेश्वरी यादव ने स्नैच राउंड में शानदार 88kg वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल की रेस में बनी हुई हैं। नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह 93kg वजन उठाकर सबसे आगे हैं। उन्होंने इस दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स और कॉमनवेल्थ का नया रिकॉर्ड भी बनाया। क्लीन एंड जर्क राउंड में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

  • 6:55 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    प्रतिष्ठा सामंत मेडल जीतने से चूकीं

    प्रतिष्ठा सामंत कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने से बाल-बाल चूक गईं और महिलाओं के वॉल्ट फाइनल में छठे स्थान पर रहीं। सातवें स्थान पर क्वालिफाई करने वाली इस भारतीय जिम्नास्ट ने अपने पहले वॉल्ट के लिए 12.700 और दूसरे प्रयास में 12.666 का स्कोर किया, जिससे उनका औसत स्कोर 12.683 रहा। शानदार प्रदर्शन के बावजूद यह पोडियम पर जगह बनाने के लिए काफ़ी नहीं था।

  • 6:39 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    अंकुश की धमाकेदार जीत

    हरियाणा के अंकुश ने पुरुषों की 80 किग्रा बॉक्सिंग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए एंटीगुआ के जलान जान को 5-0 से हराया। सीनियर नेशनल चैंपियन को तीनों राउंड में सभी पांच जजों से 10-10 पॉइंट मिले।

  • 6:28 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    मेडल की रेस में ज्ञानेश्वरी यादव

    ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं के 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में अपने पहले स्नैच प्रयास में 82 किग्रा वजन आसानी से उठाकर अपने अभियान की शुरुआत की। ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने दूसरे प्रयास में 85 किग्रा वजन उठाया। ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने तीसरे स्नैच प्रयास में 88 किग्रा का भार उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस शानदार प्रदर्शन से भारतीय खिलाड़ी मेडल की रेस में मजबूती से बनी हुई हैं।

  • 5:48 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    ज्ञानेश्वरी यादव एक्शन में

    23 साल की ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं के 53kg फाइनल में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। उन पर वेटलिफ्टिंग में चौथा मेडल दिलाने की उम्मीद टिकी है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों ही कैटेगरी में सबसे ज्यादा वजन उठाने के लिए अपना नाम दर्ज कराया है।

  • 5:17 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लोकेश सत्यनाथन फाइनल में पहुंचे

    लोकेश सत्यनाथन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की लॉन्ग जंप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 7.77 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश के साथ यह कामयाबी हासिल की। ​​भारतीय खिलाड़ी कुल मिलाकर सातवें स्थान पर रहे और आसानी से फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।

  • 5:06 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    बॉक्सर सचिन सिवाच जीते

    सचिन सिवाच पुरुषों के 60kg कैटेगिरी के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में इंग्लैंड के विलियम हेविट को हराने में कामयाब रहे। सचिन इस मुकाबले में जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। हुआ भी ऐसा ही। सचिन ने 4-1 से मुकाबला अपने नाम करते हुए अगले राउंड में अपनी जगह बना ली है।

  • 4:56 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    स्वातिक पाटिल ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया

    भारत के स्वातिक पाटिल ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 पैरा-स्विमिंग इवेंट की अपनी हीट में 1:15.85 का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया।

  • 4:44 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लोकेश ने लगाई लंबी छलांग

    लोकेश ने 7.77 मीटर की छलांग लगाई है। उनका क्वालिफिकेशन राउंड चल रहा है। इस छलांग के साथ ही वे ग्रुप B के लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। फाइनल में जगह बनाने के लिए उनकी यह छलांग काफी होनी चाहिए, लेकिन फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा।

  • 4:32 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लॉन्ग जंप में लोकेश सत्यनाथन एक्शन में

    अब लोकेश सत्यनाथन की बारी है! वह पुरुषों की लॉन्ग जंप क्वालिफाइंग ग्रुप B में हिस्सा लेंगे। इवेंट शुरू होने वाला है। 

  • 4:18 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    अशोक शिर्से हीट में तीसरे स्थान पर

    भारत के तेजस अशोक शिर्से मेन्स 110 मीटर बाधा दौड़ के राउंड 1 की हीट 1 में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 13.76 सेकंड का समय लिया और फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया।

  • 4:12 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    गुरिंदरवीर सिंह बाहर

    गुरिंदरवीर सिंह शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए, क्योंकि वे अगले चरण के लिए टॉप 17 क्वालिफायर्स में जगह नहीं बना पाए। भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक ने 10.39 सेकंड का समय लिया, जो उनके पर्सनल बेस्ट और 10.09 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से काफी कम था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल