1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2022 Closing Ceremony: कॉमनवेल्थ गेम्स आधिकारिक तौर पर समाप्त हुआ, रंगारंग कार्यक्रम में भारत के शरत और निकहत ने थामा तिरंगा

CWG 2022 Closing Ceremony: कॉमनवेल्थ गेम्स आधिकारिक तौर पर समाप्त हुआ, रंगारंग कार्यक्रम में भारत के शरत और निकहत ने थामा तिरंगा

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Aug 09, 2022 07:53 am IST,  Updated : Aug 09, 2022 07:53 am IST

CWG 2022 Closing Ceremony: भारत ने इस बार के खेलों में 22 गोल्ड समेत 61 पदक जीते।

CWG 2022 Closing Ceremony:- India TV Hindi
CWG 2022 Closing Ceremony: Image Source : AP

Highlights

  • भारत की तरफ से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
  • भारत को 22 गोल्ड समेत 61 पदक मिले
  • वेटलिफ्टरों ने जीते सबसे अधिक मेडल

CWG 2022 Closing Ceremony: इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित हुए 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन आधिकारिक तौर पर सोमवार को हो गया। 11 दिन तक चले खेलों के इस आयोजन में 70 से अधिक देशों के 5000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और पदकों के लिए जोर लगाया। 28 जुलाई से शुरू होकर आठ अगस्त तक चले इन खेलों में भारत ने 22 गोल्ड समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए।

बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडियम में सोमवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स के झंडे को विक्टोरिया के गवर्नर को सौंपा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि अगला कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में 2026 में आयोजित होगा। अर्ल ऑफ वेसेक्स के प्रिंस एडवर्ड ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के आधिकारिक तौर पर समापन का ऐलान किया।

Commonwealth Games 2022, cwg 2022, Birmingham CWG
Image Source : PTICommonwealth Games

भारत की तरफ से गोल्ड मेडल जीतने वाली स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन और इस बार के खेलों में सबसे ज्यादा चार पदक जीतने वाले टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने तिरंगा थामा और देश के लिए ध्वजवाहक बने।

Commonwealth Games 2022, cwg 2022, Birmingham CWG
Image Source : PTIIndian contingent in cwg closing ceremony

भारत के लिए ये राष्ट्रमंडल शानदार और ऐतिहासिक रहे। भारत की तरफ से इस बार 16 खेलों में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। निशानेबाजी के नहीं होने के बावजूद भारत ने 22 गोल्ड, 15 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज के साथ कुल 61 पदक जीते‌ और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। इसमें भारत को पहली बार कई खेलों में मेडल्स मिले। भारत के लिए उसके पहलवानों और वेटलिफ्टरों ने सबसे ज्यादा मेडल जीते। वेटलिफ्टरों ने कुल 12 जबकि पहलवानों ने 10 मेडल जीते। इसके अलावा एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किए।

Commonwealth Games 2022, cwg 2022, Birmingham CWG
Image Source : PTICommonwealth Games closing

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आखिरी दिन यानी सोमवार को देश के लिए आखिरी पदक जीता। मनप्रीत सिंह की अगुआई में टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि उसका पहला गोल्ड जीतने के सपना ऑस्ट्रेलया ने एक बार से तोड़ दिया।

Commonwealth Games 2022, cwg 2022, Birmingham CWG
Image Source : PTIindian team

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल