CWG 2022, DAY 11 HIGHLIGHTS: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेलों का कारवां थम चुका है। 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की प्रतियोगिता का आज 11वां और आखिरी दिन था। भारत के लिए इस संस्करण में सर्वाधिक 12 मेडल रेसलिंग में आए। शुरुआत हुई वेटलिफ्टर्स से इसके बाद रेसलर्स और मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10वें दिन ट्रैक एंड फील्ड के महिला जैवलिन थ्रो और ट्रिपल जंप में भी भारत को ऐतिहासिक मेडल मिले। आखिरी दिन बैडमिंटन और टेबल टेनिस में स्वर्णिम सफर देखन को मिला। पिछले राष्ट्रमंडल खेल जो 2018 में गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए थे, वहां भारत ने 66 मेडल जीते थे और वह टैली में चौथे स्थान पर रहा था। बर्मिंघम में भी भारत ने चौथे स्थान पर ही मेडल टैली में अपने सफर का अंत किया और बिना शूटिंग के भी 61 मेडल अपने नाम किए। ...तो इस तरह बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेलों का कारवां थम चुका है। https://www.indiatv.in/sports के साथ जुड़े रहने के लिए सभी दर्शकों का शुक्रिया।
अलविदा बर्मिंघम!


