CWG 2022, DAY 7 HIGHLIGHTS: नमस्कार, इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 28 जुलाई से शुरू होने के बाद इन खेलों का आधा सफर पूरा हो चुका है। भारत भी इसमें साथ-साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू के छह दिन में ही 18 पदक भारत के खाते में जमा करवा दिए हैं। इसमें पांच गोल्ड, छह सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने सबसे ज्यादा 10 मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं, जबकि तीन पदक जूडो, एक-एक मेडल बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन बॉल्स, स्क्वॉश और एथलेटिक्स में आए हैं। हालांकि सफर अभी बाकी है और भारत के कई बड़े इवेंट और खिलाड़ी अपनी शुरुआत करने के इंतजार में हैं। बता दें कि इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक होगा। इसमें दुनियाभर के करीब 72 देश हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से इसमें 213 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
- Hindi News
- खेल
- अन्य खेल
- CWG 2022, DAY 7 HIGHLIGHTS: 3 भारतीय मुक्केबाजों और पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, सिंधु और श्रीकांत भी जीते
CWG 2022, DAY 7 HIGHLIGHTS: 3 भारतीय मुक्केबाजों और पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, सिंधु और श्रीकांत भी जीते
CWG 2022, DAY 7 HIGHLIGHTS: बर्मिंघम में जारी 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार भारत की तरफ से 213 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। छह दिन के खेल के बाद भारत के पदकों की संख्या 18 हो गई है।
CWG 2022 LIVE UPDATES, DAY 7
-
11:07 PM (IST) Aug 04, 2022
बैडमिंटन: वुमेंस सिंगल्स राउंड ऑफ 32
भारत की आकर्षी कश्यप ने बैडमिंटन वुमेंस सिंगल्स राउंड ऑफ 32 में पाकिस्तान की शहजाद महूर 22-20, 8-1 से हराया। पाकिस्तानी शटलर महूर इंजरी के चलते दूसरा गेम पूरा नहीं कर सकीं लिहाजा आकर्षी को 2-0 से विजेता घोषित किया गया।
-
10:52 PM (IST) Aug 04, 2022
बैडमिंटन: वुमेंस सिंगल्स राउंड ऑफ 32
भारत की शटलर आकर्षी कश्यप ने पहले गेम में पाकिस्तान की शहजाद महूर को 22-20 से हराया।
-
10:37 PM (IST) Aug 04, 2022
बैडमिंटन: वुमेंस सिंगल्स राउंड ऑफ 32
भारत की आकर्षी कश्यप और पाकिस्तान की शहजाद महूर के बीच मुकाबला जारी...
-
10:35 PM (IST) Aug 04, 2022
टेबल टेनिस: वुमेंस सिंगल्स राउंड ऑफ 32
भारत की श्रीजा अकुला ने मलेशिया की कैरेल लिन को 12-10, 12-10, 4-11, 11-8 से हराया।
-
10:33 PM (IST) Aug 04, 2022
टेबल टेनिस: मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 32
भारत के शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने उत्तरी आयरलैंड के ओवन कैथकार्ट और सोफी अर्ली को 11-7, 11-8, 11-9 से हराया।
-
8:31 PM (IST) Aug 04, 2022
मुक्केबाज सागर ने जीता क्वॉर्टरफाइनल बाउट, भारत का एक और पदक पक्का
भारतीय मुक्केबाज सागर ने 92 किग्रा सुपर हेवीवेट कैटेगरी के क्वॉर्टरफाइनल में सेशेल्स के मुक्केबाज को अंकों के आधार पर 5-0 से हराया। इस जीत के साथ मुक्केबाजी में भारत के लिए छठा पदक पक्का हो गया।
-
8:10 PM (IST) Aug 04, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वेल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह ने गोल की हैट्रिक लगाई जबकि चौथा गोल गुरजंत सिंह ने किया।
-
7:53 PM (IST) Aug 04, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चौथे क्वॉर्टर में वेल्स पर ली 4-0 की लीड
वेल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच के चौथे क्वॉर्टर में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 4-0 की लीड ले ली है। भारत के लिए ये गोल गुरजंत सिंह ने किया।
-
7:45 PM (IST) Aug 04, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम तीसरे क्वॉर्टर के बाद वेल्स से 3-0 से आगे
वेल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में तीसरे क्वॉर्टर के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 3-0 की लीड ले ली है। भारत के लिए ये तीनों गोल डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने किए। हरमनप्रीत कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक खेले 4 मैच में 9 गोल कर चुके हैं।
-
7:40 PM (IST) Aug 04, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीसरे क्वॉर्टर में वेल्स पर बनाई 3-0 की लीड
वेल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच के तीसरे क्वॉर्टर में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 3-0 की लीड ले ली है। भारत के लिए ये तीनों गोल डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने किए। हरमनप्रीत कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक खेले 4 मैच में 9 गोल कर चुके हैं।
-
7:16 PM (IST) Aug 04, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम दूसरे क्वॉर्टर के बाद वेल्स से 2-0 से आगे
वेल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दूसरे क्वॉर्टर में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दूसरे क्वॉर्टर के खत्म होने तक 2-0 की लीड ले ली है। भारत की ओर से दोनों गोल डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने किए।
-
7:02 PM (IST) Aug 04, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स पर बनाई 2-0 की बढ़त
वेल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दूसरे क्वॉर्टर में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोल का खाता खोल दिया है। भारत ने बैक टू बैक 2 गोल करके वेल्स पर 2-0 की बढ़त बना ली है।
-
6:51 PM (IST) Aug 04, 2022
भारत और वेल्स के बीच पहला क्वॉर्टर बराबरी पर खत्म
भारत और वेल्स की पुरुष हॉकी टीम के बीच खेले जा रहे मैच का पहला क्वॉर्टर खत्म हो चुका है। पहले क्वॉर्टर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पहले क्वॉर्टर के बाद स्कोरलाइन 0-0 है।
-
6:34 PM (IST) Aug 04, 2022
जैसमीन ने जीता क्वॉर्टरफाइनल मैच, भारत का एक और पदक पक्का
भारत की महिला मुक्केबाज जैसमीन ने 60किलो वर्ग में अपना क्वार्टरफाइनल बाउट जीत लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की ट्रॉए गार्टन को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली, साथ ही भारत का एक और पदक पक्का कर दिया।
-
6:30 PM (IST) Aug 04, 2022
जैसमीन ने जीता क्वॉर्टरफाइनल का दूसरा राउंड
भारत की महिला मुक्केबाज जैसमीन ने 60किलो वर्ग में अपने क्वार्टरफाइनल बाउट का दूसरा राउंड जीत लिया है। न्यूजीलैंड की ट्रॉए गार्टन को लगातार दो राउंड में हराकर वह 2-0 की लीड ले चुकी हैं।
-
6:27 PM (IST) Aug 04, 2022
जैसमीन ने जीता क्वॉर्टरफाइनल का पहला राउंड
भारत की महिला मुक्केबाज जैसमीन ने 60किलो वर्ग में अपने क्वार्टरफाइनल बाउट का पहला राउंड जीत लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की ट्रॉए गार्टन को जजों के एकमत फैसले से हराया।
-
6:23 PM (IST) Aug 04, 2022
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में छठे दिन तक खेल के मुताबिक भारत के पदक
खेल गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल ब्रॉन्ज मेडल टोटल
वेटलिफ्टिंग 3 3 4 10
जूडो 0 2 1 3
लॉन बॉल्स 1 0 0 1
टेबल टेनिस 1 0 0 1
बैडमिंटन 0 1 0 1
स्क्वॉश 0 0 1 1
एथलेटिक्स 0 0 1 1
टोटल 5 6 7 18
-
6:10 PM (IST) Aug 04, 2022
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन तक भारत के पदक विजेता
1. मीराबाई चानू गोल्ड महिला 49किलो वेटलिफ्टिंग
2. जेरेमी लालरिनुंगा गोल्ड पुरुष 67किलो वेटलिफ्टिंग
3. अचिंत शिवली गोल्ड पुरुष 73किलो वेटलिफ्टिंग
4. भारतीय महिला टीम गोल्ड वुमेंस फोर्स लॉन बॉल्स
5. भारतीय पुरुष टीम गोल्ड पुरुष टीम टेबल टेनिस
6. संकेत सरगर सिल्वर पुरुष 55किलो वेटलिफ्टिंग
7. बिंदियारानी देवी सिल्वर महिला 55किलो वेटलिफ्टिंग
8. सुशीला देवी सिल्वर महिला 48किलो जूडो
9. विकास ठाकुर सिल्वर पुरुष 96किलो वेटलिफ्टिंग
10. भारतीय मिक्स्ड टीम सिल्वर मिक्स्ड टीम बैडमिंटन
11. तुलिका मान सिल्वर महिला +78किलो जूडो
12. गुरुराज पुजारी ब्रॉन्ज पुरुष 61किलो वेटलिफ्टिंग
13. विजय कुमार यादव ब्रॉन्ज पुरुष 60किलो जूडो
14. हरजिंदर कौर ब्रॉन्ज महिला 71किलो वेटलिफ्टिंग
15. लवप्रीत सिंह ब्रॉन्ज पुरुष 109किलो वेटलिफ्टिंग
16. सौरव घोषाल ब्रॉन्ज पुरुष सिंगल्स स्क्वॉश
17. गुरदीप सिंह ब्रॉन्ज पुरुष +109किलो वेटलिफ्टिंग
18. तेजस्विन शंकर ब्रॉन्ज पुरुष हाई जंप एथलेटिक्स
-
4:56 PM (IST) Aug 04, 2022
अमित पंघाल ने जीता क्वॉर्टरफाइनल मैच, भारत का पदक पक्का
भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने बॉक्सिंग में भारत का एक और पदक पक्का कर दिया है। उन्होंने 48-51 किग्रा फ्लाईवेट कैटेगरी के पुरुष क्वॉर्टर फाइनल में स्कॉटलैंड के लेनन मुलिगन को 3-0 से शिकस्त दी।
-
4:54 PM (IST) Aug 04, 2022
अमित पंघाल ने जीता दूसरा राउंड
भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने 48-51 किग्रा फ्लाईवेट कैटेगरी के पुरुष क्वॉर्टर फाइनल में अपना दूसरा राउंड भी जीत लिया है। इससे पहले उन्होंने पहला राउंड भी जीता था। उन्होंने लेनन मुलिगन को दूसरे राउंड में 5-0 से शिकस्त दी।
-
4:51 PM (IST) Aug 04, 2022
अमित पंघाल ने जीता पहला राउंड
भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने 48-51 किग्रा फ्लाईवेट कैटेगरी के पुरुष क्वॉर्टर फाइनल में अपना पहला राउंड जीत लिया है। उन्होंने लेनन मुलिगन को पहले राउंड में 4-1 से शिकस्त दी।
-
4:38 PM (IST) Aug 04, 2022
किदाम्बी श्रीकांत ने जीत से किया आगाज
किदाम्बी श्रीकांत ने मेंस सिंगल्स के अपने राउंड ऑफ 32 मुकाबले को सीधे गेम्स में जीत लिया है। भारतीय शटलर ने इस मुकाबले में यूगांडा के डेनियल वानागालिया को 21-9, 21-9 से हराया।
-
4:08 PM (IST) Aug 04, 2022
पीवी सिंधु की जीत से शुरुआत
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने वुमेंस सिंगल्स में जीत के साथ आगाज किया है। उन्होंने राउंड ऑफ 32 में मालदीव की फातिमा नबाहा को सीधे गेम्स में 21-4, 21-11 से हराया।
-
3:49 PM (IST) Aug 04, 2022
मंजू बाला ने किया क्वॉलीफाई
भारतीय महिला हैमर थ्रो एथलीट मंजू बाला ने फाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है। वह क्वॉलीफाइंग राउंड में 59.68 मीटर की दूरी के साथ स्टैंडिंग्स में 11वें स्थान पर रहीं।
-
3:28 PM (IST) Aug 04, 2022
सरिता सिंह ने तीसरे प्रयास में किया निराश
भारतीय हैमर थ्रो महिला एथलीट सरिता सिंह ने अपने तीसरे प्रयास में 56.62 मीटर की दूरी तय की। पहले प्रयास में उन्होंने 57.48 मीटर की दूरी नापी थी।
-
3:24 PM (IST) Aug 04, 2022
हैमर थ्रो में मंजू बाला ने दूसरे प्रयास में किया फाउल
भारत की हैमर थ्रो महिला एथलीट मंजू बाला ने दूसरे प्रयास में फाउल किया। उन्होंने पहले प्रयास में 59.68 मीटर की दूरी तय की थी।
-
3:09 PM (IST) Aug 04, 2022
सरिता सिंह का दूसरा थ्रो असफल
हैमर थ्रो में सरिता सिंह दूसरे प्रयास में नाकाम रहीं।
-
3:08 PM (IST) Aug 04, 2022
मंजू बाला ने पहले प्रयास में 59.68 मीटर की दूरी तय की
महिलाओं की हैमर थ्रो में मंजू बाला ने पहले प्रयास में 59.68 मीटर की दूरी तय की।
-
3:07 PM (IST) Aug 04, 2022
हिमा दास पहले स्थान पर
हिमा दास 200 मीटर रेस के पहले राउंड की दूसरी हीट में पहले स्थान पर आईं। उन्होंने 23.42 सेकेंड में रेस को किया फिनिश।
Hima Das -
3:03 PM (IST) Aug 04, 2022
200 मीटर की दौड़ में हिमा दास ट्रैक पर
महिलाओं की 200 मीटर की दौड़ में भारतीय धाविका हिमा दास भाग ले रही हैं और ट्रैक पर हैं। वह हीट 2 में चार खिलाड़ियों से मुकाबलेा कर रही हैं।
-
2:44 PM (IST) Aug 04, 2022
सरिता सिंह ने पहले प्रयास में 57.48 का थ्रो किया
भारतीय खिलाड़ी सरिता सिंह ने महिलाओं की हैमर थ्रो के पहले प्रयास में 57.48 का थ्रो किया।
-
2:36 PM (IST) Aug 04, 2022
भारत के मुकाबले शुरू
दिन के भारत के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। हैमर थ्रो की महिलाओं की स्पर्धा का क्वॉलीफाइंग मुकाबला जारी है। भारत की तरफ से सरिता सिंह और मंजू बाला मैदान में हैं।
Hammer throw -
11:28 AM (IST) Aug 04, 2022
भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर खिसका
भारत को छठे दिन पांच मेडल मिलने के बावजूद पदक तालिका में एक स्थान का नुकसान हुआ है। भारत अब लुढ़ककर सातवें स्थान पर काबिज हो गया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया अभी भी नंबर वन बना हुआ है।
CWG 2022 Medals Tally: भारत को पदक तालिका में हुआ बड़ा नुकसान, छठे दिन पांच मेडल जीतने के बाद भी नहीं मिला फायदा
-
9:42 AM (IST) Aug 04, 2022
DAY 7 SCHEDULE: पढ़े आज यानी सातवें दिन का पूरा शेड्यूल
एथलेटिक्स:
- दोपहर 2:30 बजे- महिला हैमर थ्रो- क्वॉलीफाइंग राउंड- ग्रुप ए (सरिता रोमित सिंह, मंजू बाला)
- दोपहर 3:03 बजे- महिला 200 मीटर- राउंड 1- हीट 2- हिमा दास
- रात 12:12 बजे- पुरुष लॉन्ग जंप- फाइनल- मुहम्मद याहिया और मुरली श्रीशंकर
पैरा टेबल टेनिस:
- दोपहर 3:45 बजे- महिला एकल- (क्लासेस 6-10)- बेबी सहाना रवि
- दोपहर 3:45 बजे- महिला एकल- (क्लासेस 3-5)- भाविना पटेल
- शाम 4:20 बजे- महिला एकल- (क्लासेस 3-5)- सोनलबेन पटेल
- शाम 5:30 बजे- पुरुष एकल- (क्लासेस 3-5)- राज अरविंदन अल्गर
लॉन बॉल्स:
- शाम 4 बजे- पुरुष एक- सेक्शन डी- राउंड 5- मृदुल बोर्गोहेन
बैडमिंटन:
- शाम 4 बजे- पुरुष एकल- राउंड ऑफ 32- किदांबी श्रीकांत
- रात 10 बजे- महिला एकल- राउंड ऑफ 32- आकर्षी कश्यप
रिदमिक जिम्नास्टिक्स:
- शाम 4:30 बजे- टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वॉलीफिकेशन- बवलीन कौर
मुक्केबाजी:
- शाम 4:45 बजे- पुरुष क्वॉर्टर फाइनल- (48-51 किग्रा फ्लाईवेट)- अमित पंघाल
- शाम 6:15 बजे- महिला क्वॉर्टर फाइनल- (57-60 किग्रा लाइटवेट)- जैसमिन
- रात 8 बजे- पुरुष क्वॉर्टर फाइनल- (92 किग्रा सुपर हेवीवेट)- सागर
- रात 12:30 बजे- पुरुष क्वॉर्टर फाइनल- (63.5-67 किग्रा वेल्टरवेट)- रोहित टोकस
स्क्वैश:
- शाम 5:30 बजे- महिला युगल- राउंड ऑफ 32- सुनैना कुरुविला/अनाहत सिंह
- शाम 6 बजे- पुरुष युगल- राउंड ऑफ 32- वेलेवन सेंथिल कुमार/अभय सिंह
- शाम 7 बजे- मिश्रित युगल-राउंड ऑफ 16- दीपिका पल्लिकल/सौरव घोषाल
- रात 11 बजे- मिश्रित युगल- राउंड ऑफ 16- जोशना चिन्नप्पा/हरिंदर पाल सिंह संधू
- रात 12:30 बजे- महिला युगल- राउंड ऑफ 16- जोशना चिन्नप्पा/दीपिका पल्लिकल
हॉकी:
- शाम 6:30 बजे- पुरुष टीम- पुल बी- भारत बनाम वेल्स
टेबल टेनिस: रात 8:30 से
- महिला एकल- राउंड ऑफ 32- रीथ टेनिसन
- महिला एकल- राउंड ऑफ 32- श्रीजा अकुला
- महिला एकल- राउंड ऑफ 32- मनिका बत्रा
- पुरुष युगल- राउंड ऑफ 32- हरमीत देसाई/सनील शेट्टी
- पुरुष युगल- राउंड ऑफ 32- शरथ कमल/साथियान
-
7:55 AM (IST) Aug 04, 2022
DAY 6 HIGHLIGHTS: मुक्केबाजों का जलवा, तेजस्विन और सौरव घोषाल ने रचा इतिहास
छठे दिन की हाईलाइट्स:
वेटलिफ्टिंग:
- भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने 109 किग्रा और गुरदीप सिंह ने 109+ किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारत के अब वेटलिफ्टिंग में 10 पदक हो गए हैं, जो पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स से अधिक हैं।
एथलेटिक्स:
- कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय दल में आखिरी में शामिल किए गए राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस्विन शंकर ने एथलेटिक्स में भारत को पहला मेडल दिलाया। उन्होंने ऊंची कूद (हाई जंप) में कांस्य पदक जीता। यह भारत का कॉमनवेल्थ खेलों के इतिहास में इस खेल में पहला पदक है।
स्क्वैश:
- सौरव घोषाल ने स्क्वैश में पुरुषों के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने 2018 के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विलस्ट्रोप को हराकर भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार स्क्वॉश के एकल स्पर्धा में पदक दिलाया।
जूडो:
- तूलिका मान जूडो में गोल्ड जीतने से चूक गईं लेकिन उन्होंने 78+ किग्रा भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह भारत का इस खेस में इस साल तीसरा मेडल है।
मुक्केबाजी:
- भारत को मुक्केबाजी में लवलीना और आशीष की हार से जहां निराशा हाथ लगी तो वहीं उसके तीन खिलाड़ियों ने पदक भी पक्के किए। नीतू, हसमुद्दीन और वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन ने अपने-अपने वर्ग के मुकाबले जीते और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
हॉकी:
- भारतीय महिला टीम ने रोमांचक मुकाबले में कनाडा को 3-2 से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब सेमीफाइनल में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं पुरुष टीम कनाडा को 8-0 से रौंदकर ग्रुप में टॉप पर पहुंची।
महिला क्रिकेट टी20:
- भारतीय महिला टीम ने ग्रुप ए के मुकाबले में बारबाडोस को 100 रन के बड़े अंतर से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। टीम इंडिया ने इस मैच में हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया और बारबाडोस के ऊपर हावी रही।
-
6:39 AM (IST) Aug 04, 2022
भारत को वेटलिफ्टिंग में 10वां पदक, गुरदीप ने जीता कांस्य
गुरदीप सिंह ने वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार अभियान जारी रखते हुए 109+ किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। 26 वर्ष के गुरदीप ने स्नैच में 167 और क्लीन एंड जर्क में 223 किलो समेत कुल 390 किलो वजन उठाया। गुरदीप की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने दूसरे प्रयास में 167 किलो उठाया लेकिन तीसरे प्रयास में 173 किलो नहीं उठा सके। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 207 किलो के साथ शुरूआत की लेकिन 215 किलो का दूसरा प्रयास नाकाम रहा। उन्होंने तीसरे प्रयास में 223 किलो वजन उठाया। भारत ने भारोत्तोलन में अपना अभियान तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य समेत दस पदकों के साथ समाप्त किया।
-
6:24 AM (IST) Aug 04, 2022
तेजस्वीन शंकर ने कांस्य जीतकर रचा इतिहास
भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर और तेजस्वीन शंकर ने ऊंची कूद (हाई जंप) में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में ऊंची कूद में पहली बार पदक दिलाया।
-
6:22 AM (IST) Aug 04, 2022
लवलीना उलटफेर का शिकार होकर बाहर
भारत की स्टार मुक्केबाज और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोर्गोहेन क्वॉर्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं। उन्हें 70 किग्रा भारवर्ग को नॉकआउट मैच में वेल्स की रोजी एक्लेस के हाथों 2-3 से शिकस्त झेलना पड़ा।
-
6:17 AM (IST) Aug 04, 2022
भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंची
भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया ने ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में बारबाडोस की टीम को एकतरफा अंदाज में 100 रनों की बड़े अंतर से हराया। भारत ने इस मुकाबले में जेमीमा रोड्रिग्स की 56 रन की नाबाद पारी, शेफाली वर्मा (43) और दीप्ति शर्मा (34) की तूफानी पारी की बदौलत 162 का स्कोर बनाया। इसके बाद रेनुका सिंह की घातक गेंदबाजी के दम पर बारबाडोस को 62 रन पर ही रोक दिया।