1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2022 India Schedule Today: भारत के आज पूरे हो सकते हैं 50 मेडल, क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, जानें पूरा कार्यक्रम

CWG 2022 India Schedule Today: भारत के आज पूरे हो सकते हैं 50 मेडल, क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, जानें पूरा कार्यक्रम

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Aug 07, 2022 12:10 pm IST,  Updated : Aug 07, 2022 12:23 pm IST

CWG 2022 India Schedule today: भारत ने नौ दिन में 13 गोल्ड के साथ जीते हैं कुल 40 पदक।

CWG 2022, Commonwealth Games, Updates, India schedule- India TV Hindi
CWG 2022 India Schedule Today

Highlights

  • भारत ने 9 दिन में जीते हैं 40 मेडल
  • 13 गोल्ड के साथ पदक तालिका में पांचवें स्थान पर
  • आज हॉकी और क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका

CWG 2022 India Schedule today: बर्मिंघम में जारी 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अब तक का सफर शानदार रहा है। भारत के खाते में नौ दिन में 40 पदक जमा हो चुके हैं। भारतीय पहलवानों और वेटलिफ्टरों ने मिलकर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक जीते हैं। जबकि इनके अलावा कई ऐसे खेल भी रहे हैं जिसमें भारत को पहली बार मेडल मिले हैं। नौवें दिन यानी शनिवार को भारत के लिहाज से सबसे अच्छा दिन रहा और उसे चार गोल्ड समेत 14 मेडल मिले। अब भारत की निगाह आज यानी 10वें दिन पर है। उसे कुल 16 मेडल मैच खेलने हैं। इसमें सात मैच में सिल्वर मेडल पक्का है, यानी भारत के आज 50 मेडल पूरे हो सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं आज होने वाले भारत के मैचों पर... 

हॉकी:

  • दोपहर 1:30 बजे- भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला टीम- ब्रॉन्ज मेडल मैच

बैडमिंटन:

  • दोपहर 2:20 बजे- पीवी सिंधु- महिला एकल सेमीफाइनल
  • दोपहर 3:10 बजे- लक्ष्य सेन- पुरुष एकल सेमीफाइनल
  • दोपहर 3:10 बजे- किदांबी श्रीकांत- पुरुष एकल सेमीफाइनल
  • शाम 4 बजे- त्रीसा जोली/गायत्री गोपिचंद- महिला युगल सेमीफाइनल
  • शाम 4:50 बजे- सात्विकसाइराज रंकिरेड्डी/चिराग शेट्टी- पुरुष युगल सेमीफाइनल

एथलेटिक्स:

  • दोपहर 2:45 बजे- पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल- (अब्दुल्ला अबूबकर, एल्धोस पॉल और प्रवीन चित्रवल)
  • दोपहर 3:50 बजे- पुरुष 10000 मीटर पैदल चाल (रेस वॉक)- (अमित और संदीप कुमार)
  • शाम 4:05 बजे-  महिला जैवलिन थ्रो फाइनल- (अन्नु रानी और शिल्पा रानी)
  • शाम 5:24 बजे- महिला 4*100 मीटर रिले फाइनल
  • रात 12:10 बजे- पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल- (डीपी मनु और रोहित यादव)
  • रात 1 बजे- पुरुष 4*400 रिले फाइनल

मुक्केबाजी:

  • दोपहर तीन बजे- नीतू- महिला (45-48 किग्रा) फाइनल
  • दोपहर 3:15 बजे- अमित पंघाल- पुरुष (48-51 किग्रा) फाइनल
  • शाम 7 बजे- निकहत जरीन- महिला (48-50 किग्रा) फाइनल
  • रात 1:15 बजे- सागर- पुरुष 92 किग्रा फाइनल

टेबल टेनिस:

  • दोपहर 3:35 बजे- श्रीजा अकुला- महिला एकल ब्रॉन्ज मेडल मैच
  • शाम 6:15 बजे- अचंता शरथ कमल/साथियान-पुरुष युगल- गोल्ड मेडल मैच
  • रात 9:50 बजे- अचंता शरथ कमल- पुरुष एकल सेमीफाइनल
  • रात 10:40 बजे- साथियान- पुरुष एकल सेमीफाइनल
  • रात 12:15 बजे- अचंता शरथ कमल/श्रीजा अकुला- मिश्रित युगल- गोल्ड मेडल मैच

महिला क्रिकेट टी20:

  • रात 9:30 बजे- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- गोल्ड मेडल मैच

स्क्वैश:

  • रात 10:30 बजे- दीपिका पल्लिकल/सौरव घोषाल, मिश्रत युगल- ब्रॉन्ज मेडल मैच
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल