1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2022: बैडमिंटन में भारत का स्वर्णिम दिन, चिराग-सात्विक की जोड़ी ने दिलाया 21वां गोल्ड मेडल

CWG 2022: बैडमिंटन में भारत का स्वर्णिम दिन, चिराग-सात्विक की जोड़ी ने दिलाया 21वां गोल्ड मेडल

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Aug 08, 2022 06:09 pm IST,  Updated : Aug 08, 2022 06:42 pm IST

CWG 2022: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आखिरी दिन भारत को बैडमिंटन में तीसरा गोल्ड मेडल पुरुष डबल्स जोड़ी के चिराग शेट्टी और सात्विक साईराजरैंकीरेड्डी ने दिलाया।

सात्विक और चिराग की...- India TV Hindi
सात्विक और चिराग की जोड़ी ने जीता गोल्ड Image Source : TWITTER

Highlights

  • बैडमिंटन में आखिरी दिन भारत को मिले तीन गोल्ड
  • पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने किया स्वर्ण पदक पर कब्जा
  • मेन्स डबल्स में चिराग-सात्विक की जोड़ी ने किया गोल्डन अंत

CWG 2022: भारत के लिए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का आखिरी दिन बैडमिंटन के लिहाज से स्वर्णिम साबित हो रहा है। फाइनल मुकाबले में भारत के चिराग शेट्टी और सात्विसाईंराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी ने इंग्लैंड की बेन-सीन की जोड़ी को 21-15 और 21-13 से सीधे गेम में हराकर गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले आज ही के दिन महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु ने और पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने सोमवार को यहां फाइनल में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का क्रमश: महिला और पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने सोमवार को अपनी तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। 

सात्विक और चिराग की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी ने पुरुष युगल फाइनल में बेन लेन और सीन वेंडी की इंग्लैंड की दुनिया की 19वें नंबर की जोड़ी को 21-15, 21-13 से हराया। इससे पहले सिंधू ने मिशेल के खिलाफ 11 मैच में नौवीं जीत दर्ज की। सिंधू का राष्ट्रमंडल खेलों में यह तीसरा व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट खेलों में भी रजत पदक जीता था। भारत ने बर्मिंघम खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीत। 

CWG 2022 Day 11 LIVE UPDATES: भारतीय हॉकी टीम को हार के बाद मिला सिल्वर, भारत ने कुल 61 पदकों के साथ किया अंत

बैडमिंटन में मिला छठा मेडल

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन में भारत को यह छठा मेडल मिला है। इससे पहले पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने गोल्ड, मिश्रित टीम ने सिल्वर जीता था। वहीं भारत के दूसरे पुरुष शटलर किदांबी श्रीकांत ने पुरुष सिंगल्स स्पर्धा में ही ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा वुमेन्स डबल्स में त्रीशा जॉली और पुलेला गायत्री गोपीचंद ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल