1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. EPL 2021-22: चेल्सी की हार से ईपीएल में टॉप पर पहुंचा मैनचेस्टर सिटी, लिवरपूल जीता

EPL 2021-22: चेल्सी की हार से ईपीएल में टॉप पर पहुंचा मैनचेस्टर सिटी, लिवरपूल जीता

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2021 12:00 pm IST,  Updated : Dec 05, 2021 12:00 pm IST

मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी ने वाटफोर्ड पर 3-1 की आसान जीत के साथ इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। सिटी 15 मैचों में 35 अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंच गया है।

 Manchester City- India TV Hindi
EPL 2021-22: Chelsea's defeat leads Manchester City to the top of the EPL Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी ने वाटफोर्ड पर दर्ज की 3-1 की आसान जीत
  • चेल्सी की टीम को वेस्ट हैम के हाथों 3-2 से हार से का सामना करना पड़ा
  • मैनचेस्टर सिटी 15 मैचों में 35 अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंच गया

मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी ने वाटफोर्ड पर 3-1 की आसान जीत के साथ इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। वहीं चेल्सी की टीम को वेस्ट हैम के हाथों 3-2 से हार से का सामना करना पड़ा। सिटी ने वाटफोर्ड के खिलाफ दबदबे वाला प्रदर्शन किया। उसकी तरफ से बर्नांडो सिल्वा ने 2 और रहीम स्टर्लिंग ने एक गोल किया। सिटी की यह लीग में लगातार पांचवीं जीत है।

La Liga: रियाल मैड्रिड का विजय अभियान जारी, बेटिस ने बार्सिलोना को हराया

शनिवार को खेले गये मैचों से पहले चेल्सी टॉप पर काबिज था लेकिन अब सिटी 15 मैचों में 35 अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंच गया है। चेल्सी के 15 मैचों में 33 अंक हैं और वह लिवरपूल के 15 मैचों में 34 अंक के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गया है। लिवरपूल ने एक अन्य मैच डिवोक ओरिगी के दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में किये गये गोल की मदद से वॉल्व्स को 1-0 से हराया। वहीं एक अन्य मैच में न्यूकैसल ने कैलम विल्सन के गोल की मदद से बर्नली को 1-0 से पराजित किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल