1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIFA World Cup 2022: जीत के बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने उतार दी टी-शर्ट, फिर स्टेडियम में ही गर्लफ्रेंड के साथ किया ये काम

FIFA World Cup 2022: जीत के बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने उतार दी टी-शर्ट, फिर स्टेडियम में ही गर्लफ्रेंड के साथ किया ये काम

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Nov 22, 2022 08:23 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 08:23 pm IST

इंग्लैंड ने इस मैच में ईरान को 6-2 से हराकर शानदार आगाज किया था। आखिरी गोल इंग्लिश टीम के लिए जैक ग्रीलिश ने किया था।

जैक ग्रीलिश ने उतारी...- India TV Hindi
जैक ग्रीलिश ने उतारी टी शर्ट Image Source : TWITTER

FIFA World Cup 2022: कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट से पहले ही ड्रेस कोड सहित कई नियम भी लागू किए गए थे। उसी बीच सोमवार 21 नवंबर को ईरान और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में कुछ ऐसा दिखा जिससे स्थानीय परंपराओं के मद्देनजर विवाद खड़ा हो सकता था, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। वर्ल्ड कप से पहले ही खिलाड़ियों की WAGs (Wives And Girlfriends) के लिए पूरे कपड़े पहनने को लेकर कई नियम लागू हो चुके थे।

अब आपको बताएं कि आखिर हुआ क्या ऐसा? दरअसल इस मैच में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से करारी शिकस्त दी थी। हैरी केन की अगुआई वाली टीम के लिए जीत के हीरो रहे थे बुकायो साका जिन्होंने दो गोल दागे थे। इस मुकाबले में पहला गोल इंग्लैंड के लिए ज्यूड बेलिंघम ने किया था वहीं आखिरी गोल 90वें मिनट में जैक ग्रीलिश ने गोल दागा। इसी गोल के साथ इंग्लैंड ने 6-2 से मैच जीता और तीन अंक अपने नाम किए। इस जीत के बाद आखिरी गोल करने वाले ग्रीलिश ने जिस अंदाज में जश्न मनाया वो थोड़ा सा कतर की परंपराओं के हिसाब से अलग रहा।

गोल के बाद ग्रीलिश ने गर्लफ्रेंड को किस करते हुए लगाया गले
Image Source : TWITTERगोल के बाद ग्रीलिश ने गर्लफ्रेंड को किस करते हुए लगाया गले

जैक ग्रीलिश ने टी-शर्ट उतारी...

जैक ग्रीलिश ने इस मैच में गोल दागने के बाद मैदान पर ही अपनी टी-शर्ट उतार दी और दर्शकों बीच पहुंचकर अपनी गर्लफ्रेंड को किस कर लिया। उनके ऐसा करने के बाद इसके कई वीडियो और फोटोज वायरल होने लगे। कतर में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान कई सख्त नियम लागू किए गए हैं। महिलाओं को अपने कंधे और घुटनों के ढकने के लिए कहा गया है तो पुरुष भी ऐसी जींस नहीं पहन सकते जिससे घुटने ना ढक सकें। वहीं टी-शर्ट उतारना भी मना है। फिलहाल तो ग्रीलिश पर कोई ऐक्शन नहीं सामने आया है। अब देखना होगा आगे क्या होता है।

इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत

इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की और ईरान को बुरी तरह धोया। अब अगला मुकाबला इंग्लैंड का ग्रुप बी में मौजूद यूएसए के साथ 25 नवंबर की रात 12.30 बजे होगा। पहले मैच में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि, कप्तान हैरी केन कोई गोल नहीं कर पाए लेकिन बुकायो साका ने गोल कर कमाल कर दिया। उनके अलावा ज्यूड बेलिंघम, जैक ग्रीलिस, मार्कस रैशफोर्ड और रहीम स्टर्लिंग ने एक-एक गोल किया था। ईरान के लिए मेहदी तेरेमी ने ही दोनों गोल दागे थे और अपनी टीम को 6-0 की हार से बचाया था।

यह भी पढ़ें:-

FIFA World Cup 2022: मेसी के गोल के बावजूद नहीं जीती अर्जेंटीना, सऊदी अरब ने 2-1 से हराकर किया बड़ा उलटफेर

FIFA World Cup 2022: जापानी फैंस ने जीता दिल, पहले मैच के बाद की स्टेडियम की सफाई, देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल