FIFA World Cup: फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। रात 8.30 बजे से टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला दो बड़ी टीम अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। फाइनल मुकाबले में आमने-सामने दो स्टार फुटबॉलर भी होंगे जो संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर भी हैं। इस खिताबी मुकाबले में नजरें होंगे फ्रांस के स्टार किलियन एम्बाप्पे और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी पर। यह दोनों ही खिलाड़ी गोल्डन बूट की रेस में टॉप पर हैं।
लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे गोल्डन बूट पुरस्कार जीतने के प्रबल दावेदार हैं। दोनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अब तक 5-5 गोल किए हैं। आपको बता दें कि यह पुरस्कार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर को मिलता है। इससे पहले कुल 21 बार 1930 से 2018 तक फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ है। आइए अब नजर डालते हैं कि अभी तक सीजन वाइज कौन-कौन से खिलाड़ी गोल्डन बूट जीत चुके हैं।
इस टूर्नामेंट में अभी तक मेसी और एम्बाप्पे दोनों 5-5 गोल के साथ टॉप पोजीशन पर हैं। वहीं इसके बाद दूसरे स्थान पर भी एक-एक अर्जेंटीना और फ्रांस के खिलाड़ी हैं। फ्रांस के ओलिवियर गिराउड और अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज दोनों ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 4-4 गोल दागे हैं। ऐसे में मुकाबला टक्कर का है। इन चारों में से कोई भी खिलाड़ी फाइनल में बाजी पलटकर यह पुरस्कार अपने नाम कर सकता है।
संपादक की पसंद