1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा वर्ल्ड कप के राउंड 16 में होंगे आज 2 अहम मुकाबले, मेक्सिको vs इंग्लैंड और ब्राजील बनाम नॉर्वे की होगी भिड़ंत

फीफा वर्ल्ड कप के राउंड 16 में होंगे आज 2 अहम मुकाबले, मेक्सिको vs इंग्लैंड और ब्राजील बनाम नॉर्वे की होगी भिड़ंत

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 05, 2026 10:39 am IST,  Updated : Jul 05, 2026 10:39 am IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में प्री-क्वार्टर फाइनल में राउंड 16 मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है जिसमें तीसरा मैच ब्राजील और नॉर्वे की टीम के बीच में होगा तो वहीं चौथा मुकाबला सह-मेजबान मेक्सिको और इंग्लैंड की टीम के बीच में खेला जाएगा।

England Football Team- India TV Hindi
इंग्लैंड फुटबॉल टीम Image Source : AP

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में राउंड 16 के मुकाबलों के शुरुआत हो चुकी है, जिसमें फ्रांस और मोरक्को की टीम ने अंतिम 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं अब प्री-क्वार्टर फाइनल में तीसरा और चौथा मुकाबला जिसको लेकर फैंस की सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई हैं वह सह-मेजबान मेक्सिको और इंग्लैंड के अलावा ब्राजील और नॉर्वे की टीम के बीच में खेला जाएगा। इन सभी का अब तक ग्रुप स्टेज से लेकर राउंड 32 तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके बाद ऐसे में अब राउंड 16 में होने वाली इनके बीच की भिड़ंत के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा रही है। ऐसे में हम आपको दोनों ही मैचों के शुरू होने के समय के बारे में बताने जा रहे हैं।

इंग्लैंड का मेक्सिको के खिलाफ अब तक दिखा है दबदबा

राउंड 16 का तीसरा मुकाबला जो मेक्सिको और इंग्लैंड की टीम के बीच में मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें इंग्लैंड की टीम का दबदबा साफतौर पर देखने को मिला है। मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच में कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें से इंग्लैंड की टीम ने जहां 6 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं मेक्सिको सिर्फ 2 मुकाबले ही जीतने में कामयाब हो सकी है जबकि एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। मेक्सिको और इंग्लैंड की टीम के बीच में राउंड 16 का ये अहम मुकाबला भारतीय समयानुसार 6 जुलाई की सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा।

ब्राजील अब तक नॉर्वे के खिलाफ नहीं जीत सकी मुकाबला

फुटबॉल की दुनिया में एक समय ब्राजील की टीम का दबदबा देखने को मिलता था जिसमें उन्होंने पांच बार फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। हालांकि पिछले कुछ सालों में उनका मैदान पर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। राउंड 16 में ब्राजील की टीम का सामना नॉर्वे से होगा जिनके खिलाफ वह अब तक एक भी मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सके हैं। दोनों टीमों के बीच में कुल 2 मैच खेले गए हैं, जिसमें एक ड्रॉ पर खत्म हुआ तो वहीं एक मैच को नॉर्वे की टीम जीतने में कामयाब रही थी। ब्राजील और नॉर्वे के बीच में होने वाला ये मैच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 6 जुलाई की रात 1:30 बजे खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

लियोनल मेसी गोल्डन बूट रेस में चल रहे सबसे आगे, वर्ल्ड कप में लगातार 8 मैचों में गोल करने वाले बने पहले खिलाड़ी

अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ 16 में पक्की की जगह, इजिप्ट की टीम से होगा अब मुकाबला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल