1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा वर्ल्ड 2026 में सेमीफाइनल मैचों का शेड्यूल हुआ तय, अर्जेंटीना के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती

फीफा वर्ल्ड 2026 में सेमीफाइनल मैचों का शेड्यूल हुआ तय, अर्जेंटीना के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 12, 2026 02:32 pm IST,  Updated : Jul 12, 2026 02:32 pm IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सफर अब सेमीफाइनल स्टेज में पहुंच चुका है जिसमें पहला मैच फ्रांस और स्पेन की टीम के बीच में खेला जाएगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना करेगी।

Argentina vs England, Spain vs France- India TV Hindi
अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड, स्पेन बनाम फ्रांस Image Source : AP

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 12 जुलाई को क्वार्टर फाइनल स्टेज के आखिरी दो मुकाबले खेले गए जिसमें इंग्लैंड की टीम ने नॉर्वे के खिलाफ मैच को 2-1 से अपने नाम करने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। वहीं इसके बाद अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच में खेले गए क्वार्टर फाइनल के आखिरी मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन का दबदबा देखने को मिला जिसमें उन्होंने 3-1 के अंतर से जीत हासिल करने के साथ सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। इसी के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों का नाम तय हो गया है, जिसमें पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 जुलाई को फ्रांस और स्पेन की टीम के बीच में खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टीम के बीच में 16 जुलाई को होगा।

स्पेन का रहा है अब तक फ्रांस के खिलाफ पलड़ा भारी

पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्पेन और फ्रांस की टीम के बीच में भारतीय समयानुसार 15 जुलाई की रात 12:30 पर स्पेन और फ्रांस की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें स्पेन की टीम का पलड़ा भारी रहा है। स्पेन और फ्रांस के बीच में अब तक कुल 38 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें स्पेन की टीम 18 मैचों को जीतने में कामयाब रही है तो वहीं फ्रांस की टीम 13 मैचों को ही जीत सकी तो वहीं 7 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। दोनों टीमों के बीच में फीफा वर्ल्ड कप में अब तक एकबार आमना-सामना हुआ है जिसमें साल 2016 में राउंड 16 में मुकाबला खेला गया था। इस मैच को फ्रांस की टीम 3-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

इंग्लैंड के सामने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की चुनौती

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में भी अपने शानदार खेल के दम पर सेमीफाइनल में अपने सफर को पहुंचा लिया है, जहां पर उनका नाम इंग्लैंड की टीम से होगा। दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला भारतीय समयानुसार 16 जुलाई की रात 12:30 बजे अटलांटा के स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम ने साल 1966 के वर्ल्ड कप में वेस्ट जर्मनी को फाइनल मुकाबले में 4-2 के अंतर से मात देकर खिताब जीता था। इसके बाद वह अब तक सिर्फ तीसरी बार ही सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब हो सके हैं। साल 1990 में उन्हें जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 1-1 से हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं साल 2018 में उन्हें क्रोएशिया ने सेमीफाइनल में 2-1 के अंतर से मात दी थी। अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच में वर्ल्ड कप में हेड टू हेड देखा जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच में 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड तीन को जीतने में कामयाब रहा है तो अर्जेंटीना ने 2 मैच अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें

 

क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे और इंग्लैंड का होगा आमना-सामना, अर्जेंटीना की होगी स्विट्जरलैंड से भिड़ंत

लिंडा नोस्कोवा ने जीता विंबलडन 2026 महिला सिंगल्स का खिताब, फाइनल में हमवतन मुचोवा को दी मात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल