1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रांस ने सेमीफाइनल में पक्की की जगह, मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में दिखा एमबापे-डेम्बेल का जादू

फ्रांस ने सेमीफाइनल में पक्की की जगह, मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में दिखा एमबापे-डेम्बेल का जादू

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 10, 2026 08:01 am IST,  Updated : Jul 10, 2026 08:01 am IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस की टीम का जलवा देखने को मिला जिसमें उन्होंने मोरक्को के खिलाफ हुए मैच को 2-0 के अंतर से अपने नाम करने के साथ लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

Kylian Mbappe- India TV Hindi
किलियन एमबापे Image Source : PTI

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 10 जुलाई से क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आगाज हो गया जिसमें पहला मैच फ्रांस और मोरक्को की टीम के बीच में बोस्टन स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें पहले हाफ में कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी थी, लेकिन इसके बाद दूसरे हाफ में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एमबापे और डेम्बेल का जादू देखने को मिला। एमबापे और डेम्बेल ने इस मैच में गोल करने के साथ फ्रांस को जहां 2-0 से जीत दिला दी तो वहीं लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। अब सेमीफाइनल में फ्रांस की टीम का सामना बेल्जियम और स्पेन की टीम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले की विजेता टीम से होगा।

पहले हाफ में मिली पेनल्टी का फायदा नहीं उठा सके एमबापे

फ्रांस और मोरक्को के बीच हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सभी की नजरें टिकी हुई थी, जिसमें शुरुआत से ही फ्रांस की टीम काफी आक्रामक खेल दिखा रही थी। इस मुकाबले के शुरुआती मिनट के खेल में ही फ्रांस की टीम को पेनल्टी मिल गई। एमबापे को गोल करने का काफी अच्छा मौका मिला लेकिन मोरक्को के गोलकीपर यासीन बुनू की सूझबूझ ने गेंद को गोल पोस्ट के अंदर नहीं जाने दिया। पहले हाफ का खेल खत्म होने के बाद स्कोर लाइन 0-0 थी।

एमबापे ने 60वें मिनट तो डेम्बेल ने 66वें मिनट में गोल कर तय की जीत

मुकाबले के दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के बाद फ्रांस एकबार फिर से काफी आक्रामक खेलते हुए दिखी जिसमें किलियन एमबापे का आखिरकार जादू देखने को मिला। एमबापे ने खेल के 60वें मिनट में बॉक्स के बाहर से ही शानदार शॉट लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया और फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के ठीक 6 मिनट बाद यानी खेल के 66वें मिनट में फ्रांस के डेम्बेल ने गोल करने के साथ 2-0 की जैसे ही बढ़त दिलाई उसी के साथ ही उनकी जीत तय हो गई थी। इस मुकाबले में गोल करने के साथ ही किलियन एमबापे अब गोल्डन बूट की रेस में 8 गोल के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने के मामले में एमबापे अब सिर्फ मेसी से पीछे हैं, जिसमें एमबापे के नाम 20 गोल तो वहीं मेसी के नाम पर 21 गोल दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें

स्पेन बनाम बेल्जियम, इंग्लैंड का होगा नॉर्वे से मुकाबला; फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल हुआ तय

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्विट्जरलैंड ने अंतिम-8 में बनाई जगह, क्वार्टर फाइनल की सभी आठ टीमें हुईं तय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल