Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. French Open 2025: इन 2 प्लेयर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला, जानें लाइव से लेकर टाइमिंग की जानकारी

French Open 2025: इन 2 प्लेयर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला, जानें लाइव से लेकर टाइमिंग की जानकारी

Edited By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Jun 08, 2025 12:55 pm IST, Updated : Jun 08, 2025 12:55 pm IST

फ्रेंच ओपन 2025 में पुरुष सिंगल्स के फाइनल में यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज के बीच फाइनल मुकाबला होगा। इसका लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज- India TV Hindi
Image Source : GETTY यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज

फ्रेंच ओपन 2025 में पुरुष सिंगल्स के फाइनल के लिए स्टेज सज चुका है। जहां फाइनल मुकाबला यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज के बीच खेला जाएगा। दोनों प्लेयर्स बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों प्लेयर्स के पास अनुभव है। इनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी परिस्थिति से मुकाबला जीत सकें।

सिनर ने सेमीफाइनल में जोकोविच को दी थी पटखनी

सेमीफाइनल में कार्लोस अल्काराज ने लोरेंजो मुसेटी को 3-1 से हराया था। मुसेटी के पैर में चोट लगी, जिसकी वजह से उन्हें रिटायर होना पड़ा था। ये मैच आखिरी सेट तक गया था। दूसरी तरफ यानिक सिनर ने स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में एंट्री मारी थी। 6-4, 7-5, 7-6 (7-3) से हार का मुंह देखना पड़ा था। अल्काराज का सिनर के खिलाफ रिकॉर्ड 7-4 का है। ऐसे में अल्काराज का सिनर के खिलाफ पलड़ा भारी है। 

अल्काराज जीत चुके हैं चार ग्रैंडस्लैम खिताब

यानिक सिनर ने अभी तक फ्रेंच ओपन का खिताब नहीं जीता है और वह पहली बार इस ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। दूसरी तरफ कार्लोस अल्काराज ने पिछले साल फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। सिनर ने अभी तक तीन और अल्काराज ने चार ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। दोनों ही कम उम्र में टेनिस की दुनिया में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके हैं।

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा लाइव प्रसारण

यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज के बीच फाइनल मुकाबला 8 जून को भारतीय समयानुसार 6.30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टेनिस फैंस इस मैच को लाइव सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। सोनी स्पोर्ट नेटवर्क पर ही इसका प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी।

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट और राजनीति का होगा संगम, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की इस होटल में आज होगी सगाई

बुमराह का कीर्तिमान तोड़ने से 5 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, WTC 2023-25 में इतिहास रचने का सुनहरा मौका

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement