Paris Olympics 2024: भारत का 117 खिलाड़ियों का दल लेगा हिस्सा, जानें किस खेल में कितने एथलीट
Paris Olympics 2024: भारत का 117 खिलाड़ियों का दल लेगा हिस्सा, जानें किस खेल में कितने एथलीट
Written By: Abhishek Pandey
Published : Jul 20, 2024 02:22 pm IST,
Updated : Jul 20, 2024 02:22 pm IST
Paris Olympics 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की शुरुआत हो जाएगी, जिसमें इस बार भारत की तरफ से 117 खिलाड़ियों का दल हिस्सा लेने पहुंचा है। इसमें सबसे बड़ा दल एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले 29 खिलाड़ियों का है।
Image Source : GETTY
भारतीय हॉकी टीम
Indian Athletes Full List Paris Olympics 2024: खेलों के महाकुंभ ओलंपिक का आयोजन इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक किया जाएगा। जिसमें इवेंट्स की शुरुआत 24 जुलाई से हो जाएगी तो वहीं ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 26 जुलाई को किया जाएगा। टोक्यो ओलंपिक के मुकाबले इस बार भारत का दल थोड़ा कम है जिसमें 117 एथलीट्स को इस महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए भेजा गया है। इसमें सबसे बड़ा दल एथीलट्स के इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले 29 खिलाड़ियों का शामिल है, जिसके अगुवाई टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा करेंगे। ओलंपिक के इतिहास में ये भारत का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा दल है।
70 पुरुष तो 47 महिला एथलीट हैं शामिल
भारत की तरफ से पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए 117 एथलीट्स के दल में 70 पुरुष और 47 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। ट्रैक एंड फील्ड इवेंट के बाद शूटिंग के इवेंट्स में भारत के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है जिसमें कुल 21 एथलीट शामिल हैं। वहीं वेटलिफ्टिंग के इवेंट में सिर्फ मीराबाई चानू ने क्वालीफाई किया है जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल को अपने नाम किया था। एथीलट्स के अलावा 67 कोच और 72 सपोर्ट स्टाफ का दल भी पेरिस ओलंपिक एथलीटों की मदद के लिए गया है।
यहां पर देखिए भारत की तरफ से पेरिस ओलंपिक में किस खेल में कितने खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
तीरंदाजी - 6
एथलेटिक्स - 29
बैडमिंटन - 7
मुक्केबाजी - 6
घुड़सवारी - 1
गोल्फ - 4
हॉकी - 19
जूडो - 1
रोइंग - 1
शूटिंग - 21
तैराकी - 2
नौकायन - 2
टेबल टेनिस - 8
टेनिस - 3
भारोत्तोलन - 1
कुश्ती – 6
यहां पर देखिए भारतीय एथीलट्स जो पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा ले रहे हैं
एथलेटिक्स के इवेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी
सर्वेश कुशारे: पुरुषों की ऊंची कूद
नीरज चोपड़ा: पुरुषों की भाला फेंक
किशोर कुमार जेना: पुरुषों की भाला फेंक
अविनाश साबले: पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज
पारुल चौधरी: महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज
अक्षदीप सिंह: पुरुषों की 20 किमी रेसवॉक
विकास सिंह: पुरुषों की 20 किमी रेसवॉक
तजिंदरपाल सिंह तूर: पुरुषों की शॉट पुट
परमजीत बिष्ट: पुरुषों की 20 किमी रेसवॉक
सूरज पंवार: पुरुषों की 20 किमी रेसवॉक मिश्रित रिले
प्रियंका गोस्वामी: मिश्रित मैराथन रेसवॉक
मुहम्मद अजमल वरियाथोडी: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
संतोष कुमार तमिलरासन: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
राजेश रमेश: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
अमोज जैकब: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
मुहम्मद अनस याहिया: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
अब्दुल्ला अबूबकर: पुरुषों की ट्रिपल जंप
प्रवीण चित्रावेल: पुरुषों की ट्रिपल जंप
जेसविन एल्ड्रिन: पुरुषों की लंबी कूद
अन्नू रानी: महिलाओं की भाला फेंक
पहल किरण: महिलाओं की 400 मीटर, महिलाओं की 4x400 मीटर रिले