1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जर्मनी में चार देशों के टूर्नामेंट के लिए जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, हुंडल को मिली कमान

जर्मनी में चार देशों के टूर्नामेंट के लिए जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, हुंडल को मिली कमान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 10, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 06:43 pm IST

जर्मनी में होने वाले 4 देशों के टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। अराइजीत सिंह हुंडल को टीम की कमान सौंपी गई है।

hockey india- India TV Hindi
भारतीय जूनियर हॉकी टीम Image Source : HOCKEY INDIA

अनुभवी ड्रैग फ्लिकर अराइजीत सिंह हुंडल 21 जून से बर्लिन में शुरू हो रहे चार देशों के टूनर्रामेंट में भारत की 24 सदस्यीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की अगुआई करेंगे। यह टूर्नामेंट इस साल चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारी के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। भारत और मेजबान जर्मनी के अलावा 21 से 25 जून तक होने वाली इस प्रतियोगिता में स्पेन और ऑस्ट्रेलिया भी हिस्सा लेंगे।

श्रीजेश ने कहा कि नतीजों से अधिक ध्यान युवा खिलाड़ियों को शीर्ष स्तरीय टीमों के खिलाफ खेलने का अनुभव देने पर टिका होगा। हुंडल 2023 जूनियर एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं और 2023-24 प्रो लीग में भी खेले डिफेंडर आमिर अली को भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया है। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम राउंड रोबिन पूल चरण में एक-दूसरे के खिलाफ एक बार खेलेगी और शीर्ष दो टीम फाइनल में जगह बनाएंगी। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम क्लासीफिकेशन मैच खेलेंगी। 

भारत ने गोलकीपर के रूप में बिक्रमजीत सिंह और विवेक लाकड़ा को टीम में जगह दी है। इन दोनों ने ट्रेनिंग सत्र के दौरान काफी प्रभावित किया। डिफेंसलाइन में आमिर अली, तालेम प्रियोबार्ता, शारदानंद तिवारी, सुनील पीबी, अनमोल एक्का, रोहित, रवनीत सिंह और सुखविंदर को जगह मिली है। दौरे के लिए आदर्श जी (गोलकीपर), प्रशांत बार्ला (डिफेंडर), चंदन यादव (मिडफील्डर) और मोहम्मद कोनेन दाद (फारवर्ड) को स्टैंडबाई के रूप में चुना गया है।

पूरी टीम इस प्रकार है:-

गोलकीपर: बिक्रमजीत सिंह, विवेक लाकड़ा।

डिफेंडर: आमिर अली, तालेम प्रियोबार्ता, शारदानंद तिवारी, सुनील पीबी, अनमोल एक्का, रोहित, रवनीत सिंह, सुखविंदर।

मिडफील्डर: अंकित पाल, मनमीत सिंह, रोसन कुजूर, रोहित कुल्लू, थॉकचोम किंग्सन सिंह, थौनाओजाम इंगलेम्बा लुवांग, एड्रोहित एक्का, जीतपाल।

फारवर्ड: अराइजीत सिंह हुंडल (कप्तान), गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह, दिलराज सिंह, अर्शदीप सिंह और अजीत यादव।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल