Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 26 दिसंबर से शुरू होगी I-League, इन वेन्यू पर होंगे मुकाबले

26 दिसंबर से शुरू होगी I-League, इन वेन्यू पर होंगे मुकाबले

Reported by: Bhasha Published : Dec 07, 2021 07:39 pm IST, Updated : Dec 07, 2021 07:39 pm IST

टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार पहले चरण में सभी टीम एक दूसरे के खिलाफ राउंड रोबिन प्रारूप में एक बार खेलेंगी।

I-League to start on Dec 26, to be played in four venues in...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER I-League to start on Dec 26, to be played in four venues in and around Kolkata

आईलीग के आगामी सत्र की शुरुआत 26 दिसंबर को मणिपुर की ट्राउ एफसी और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की डेवलपमेंट टीम इंडियन एरोज के बीच मुकाबले के साथ होगी। मैचों का आयोजन तीन स्थलों- कोलकाता के मोहन बागान मैदान, कल्याणी स्टेडियम और नैहाटी स्टेडियम में होगा।

आंध्र प्रदेश की श्रीनिदी डेक्कन एफसी, राजस्थान यूनाईटेड एफसी और कोल्हापुर की केंकरे एफसी के रूप में इस सत्र में तीन नई टीम हिस्सा लेंगी जिससे कुल टीम की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। सभी खिलाड़ियों, रैफरी, अधिकारियों और वालंटियर को कोलकाता के चार अलग-अलग होटल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रखा गया है।

राजस्थान यूनाईटेड एफसी और केंकरे एफसी ने क्वालीफायर में पहले और दूसरे स्थान पर रहते हुए आईलीग में जगह बनाई है। टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार पहले चरण में सभी टीम एक दूसरे के खिलाफ राउंड रोबिन प्रारूप में एक बार खेलेंगी। इसके बाद लीग के दूसरे चरण में इन्हें दो समूह में बांटा जाएगा।

क्रिकेट से 2 महीने के लिए दूर होंगे विलियमसन, कोच गैरी स्टीड ने दी जानकारी

शीर्ष सात टीम ग्रुप ए में शामिल होंगी जबकि निचली छह टीम को ग्रुप बी में जगह मिलेगी। प्रत्येक ग्रुप की टीम एक दूसरे के खिलाफ राउंड रोबिन प्रारूप में एक मैच खेलेगी। ग्रुप ए में शामिल टीम खिताब जीतने के लिए भिड़ेंगी जबकि ग्रुप बी की टीम में निचली लीग में खिसकने से बचने की जंग होगी।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement